Home Travel Jaipur Shopping Guide: जयपुर में शॉपिंग के लिए बेस्‍ट हैं ये 8...

Jaipur Shopping Guide: जयपुर में शॉपिंग के लिए बेस्‍ट हैं ये 8 मार्केट, जानें कहां क्‍या खरीदें, देखें लिस्‍ट

0
8


Last Updated:

Best Shopping Places In Jaipur: जयपुर सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों और शाही विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है. यहां के बाजारों में राजस्थानी कला, पारंपरिक ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, सा…और पढ़ें

जयपुर में शॉपिंग के लिए बेस्‍ट हैं ये 8 मार्केट, जानें कहां क्‍या खरीदें

अगर आप जयपुर जा रहे हैं, तो यहां के इन खास बाजारों से शॉपिंग कर अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.Image: Canva

हाइलाइट्स

  • जयपुर के बाजारों में राजस्थानी कला और पारंपरिक ज्वेलरी मिलती है.
  • जोहरी बाजार में गोल्ड, सिल्वर, कुंदन और मीना ज्वेलरी की बेहतरीन रेंज है.
  • चांदपोल बाजार में मार्बल हैंडीक्राफ्ट और लकड़ी की कलाकृतियां मिलती हैं.

Jaipur Shopping Guide: जयपुर सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही नहीं, बल्कि शॉपिंग के लिए भी मशहूर है. यहां के बाजारों में राजस्थानी कला, ट्रेडिशनल ज्वेलरीज, हैंडीक्राफ्ट,साड़ियां और जूती जैसी अनगिनत चीजें मिलती हैं. मसलन, जोहरी बाजार से जहां आप कीमती ज्वेलरी ले सकते हैं, वहीं  बापू बाजार से राजस्थानी कपड़े, चांदपोल बाजार से हाथ से बनी कलाकृतियां और मसाले, तो त्रिपोलिया बाजार और किशनपोल बाजार में लेदर आइटम और बंधनी साड़ियां. अगर आप भी जयपुर घूमने जा रहे हैं, तो यहां की शॉपिंग का मजा जरूर लें और अपनी यात्रा को यादगार बनाएं.

जयपुर के बेस्ट मार्केट और उनकी खासियत:

मिर्ज़ा इस्माइल रोड (M.I. Road) – यह बाजार पॉटरी और हैंडीक्राफ्ट के लिए बेस्ट है. यहां से आप सुंदर मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प और वुडन क्राफ्ट खरीद सकते हैं.

जौहरी बाजार (Johari Bazaar) – अगर आपको राजस्थानी गहने पसंद हैं, तो जौहरी बाजार जरूर जाएं. यहां गोल्ड, सिल्वर, कुंदन, पोल्की और मीना ज्वेलरी की बेहतरीन रेंज मिलेगी.

सिरेह देवरी बाजार (Sireh Deori Bazaar) – यह बाजार खासतौर पर जयपुरी रजाई और लेदर प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है. यहां से जैकेट, पर्स और हाथ से बनी चमड़े की चीजें खरीदी जा सकती हैं.

किशनपोल बाजार (Kishanpole Bazaar) – अगर आप बंधनी साड़ी और डाई फैब्रिक खरीदना चाहते हैं, तो यह जगह बेस्ट है. यहां हाथ से रंगी हुई सुंदर साड़ियां और राजस्थानी पारंपरिक कपड़े मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें : घूमने का कर रहा मन? उत्तर भारत की 10 शानदार जगहों की देखें लिस्‍ट, ट्रैवल के लिए बेस्‍ट है ये मौसम!

त्रिपोलिया बाजार (Tripolia Bazaar) – यह बाजार लाख की चूड़ियों और ब्रास आइटम्स के लिए जाना जाता है. यहां से पारंपरिक राजस्थानी गहने और सजावटी सामान खरीद सकते हैं.

अरावली बाजार (Aravali Bazaar) – इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स और होम डेकोर आइटम्स के लिए यह परफेक्ट जगह है. यहां से जूट बैग, हस्तनिर्मित पेपर प्रोडक्ट्स और ऑर्गेनिक चीजें खरीदी जा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: सोलो ट्रिप की है प्लानिंग? 5 भारतीय जगहें महिलाओं के लिए हैं परफेक्ट, बेझिझक मजा लेंगी घूमने का

चांदपोल बाजार (Chandpole Bazaar) – मार्बल हैंडीक्राफ्ट और लकड़ी की कलाकृतियों के लिए यह बाजार बहुत फेमस है. यहां से संगमरमर की मूर्तियां और राजस्थानी पेंटिंग्स खरीदी जा सकती हैं.

गौरव टावर और वर्ल्ड ट्रेड पार्क (Gaurav Tower & WTP) – ब्रांडेड शॉपिंग के लिए ये दोनों जगहें बेस्ट हैं. यहां से आप लेटेस्ट फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरनेशनल ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं.

अगर आप जयपुर जा रहे हैं, तो यहां के इन खास बाजारों से शॉपिंग करके अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.

homelifestyle

जयपुर में शॉपिंग के लिए बेस्‍ट हैं ये 8 मार्केट, जानें कहां क्‍या खरीदें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-8-jaipur-market-place-are-best-for-shopping-know-what-to-buy-and-where-visit-johari-bazaar-tripolia-chandpole-bazaar-9111978.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version