Home Uncategorized साल में सिर्फ एक बार आता है रमज़ान, लेकिन 2030 में दो...

साल में सिर्फ एक बार आता है रमज़ान, लेकिन 2030 में दो बार! ये कैसे मुमकिन हुआ? जानें हैरान कर देने वाली वजह

0
4


Last Updated:

2030 में रमज़ान दो बार आएगा. 5 जनवरी और 26 दिसंबर. इस्लामिक कैलेंडर के चंद्र गणना के कारण ऐसा होगा. पहले 1997 और 1965 में भी ऐसा हुआ था.

साल में सिर्फ एक बार आता है रमज़ान, लेकिन 2030 में दो बार! ये कैसे मुमकिन हुआ?

साल 2030 में दो बार रहमत बरसाने आयेगा माह-ए-रमजान.

हाइलाइट्स

  • 2030 में रमज़ान दो बार आएगा. 5 जनवरी और 26 दिसंबर.
  • इस्लामिक कैलेंडर के चंद्र गणना के कारण ऐसा होगा.
  • पहले 1997 और 1965 में भी ऐसा हुआ था.

हैदराबाद: रमज़ान का पाक महीना इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना होता है, जिसमें दुनियाभर के मुसलमान रोज़ा रखते हैं. इस्लाम में इसे रहमत और बरकत से भरपूर महीना माना जाता है, जहां एक नेकी के बदले 70 नेकियों का सवाब मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2030 में रमज़ान एक नहीं, बल्कि दो बार आएगा? यह सुनकर भले ही आपको हैरानी हो, लेकिन इसकी वजह इस्लामिक कैलेंडर का चक्र है. आइए, आपको डिटेल से बताते हैं.

इस्लामिक कैलेंडर कैसे बदलता है?
इस्लामिक कैलेंडर चंद्र गणना (हिजरी कैलेंडर) पर आधारित होता है, जिसमें महीनों की अवधि 29 या 30 दिनों की होती है. इस हिसाब से इस्लामिक वर्ष कुल 354 दिनों का होता है, जबकि ग्रेगोरियन (अंग्रेजी) कैलेंडर सौर गणना पर आधारित होता है और इसकी अवधि 365 दिनों की होती है. इस अंतर के कारण इस्लामिक महीना हर साल लगभग 10-12 दिन पहले आ जाता है. यही कारण है कि 2030 में रमज़ान दो बार आएगा.

2030 में कब होंगे दो रमज़ान?
साल 2030 में पहला रमज़ान 5 जनवरी से शुरू होगा और उसके बाद इस्लामिक कैलेंडर के चलते दूसरा रमज़ान 26 दिसंबर 2030 से शुरू होगा. इस तरह, मुसलमानों को एक ही साल में दो बार रमज़ान का पाक महीना मिलने वाला है.

पहले भी हो चुकी है यह घटना
इस्लामिक कैलेंडर के इस बदलाव के कारण 1997 में भी ऐसा हुआ था. उस साल पहला रमज़ान 10 जनवरी को शुरू हुआ था और दूसरा रमज़ान 31 दिसंबर से शुरू हुआ था. इससे पहले 1965 में भी ऐसा हुआ था और अगली बार यह स्थिति 2063 में देखने को मिलेगी.
इस्लामिक कैलेंडर की यह विशेषता इसे ग्रेगोरियन कैलेंडर से अलग बनाती है और इसी वजह से कुछ वर्षों के अंतराल पर रमज़ान एक ही साल में दो बार आने की स्थिति बनती है.

homedharm

साल में सिर्फ एक बार आता है रमज़ान, लेकिन 2030 में दो बार! ये कैसे मुमकिन हुआ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version