Home Travel Jodhpur travel destinations | Romantic places in Jodhpur | Weekend getaway Jodhpur...

Jodhpur travel destinations | Romantic places in Jodhpur | Weekend getaway Jodhpur | Winter trip Jodhpur couples | Jodhpur sightseeing for couples | Blue city Rajasthan travel | Romantic weekend Rajasthan | Couples trip ideas Jodhpur

0
0


Last Updated:

Jodhpur Picnic Spot: अगर आप इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने की योजना बना रहे हैं, तो सर्दियों में जोधपुर एक बेहतरीन विकल्प है. नीले शहर के नाम से मशहूर जोधपुर में ठंडी सुबह, सुनहरी धूप और ऐतिहासिक धरोहरें रोमांस को खास बना देती हैं. मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, उम्मेद भवन पैलेस और तोरजी का झालरा जैसी जगहें कपल्स के लिए परफेक्ट हैं. यहां की कैफे कल्चर, सनसेट व्यू और लोकल मार्केट घूमने का अनुभव यात्रा को और भी खास बनाता है.

जोधपुर की शान कहे जाने वाला मेहरानगढ़ किला सर्दियों की सुबह बेहद सुहावना लगता है. किले से उगते सूरज के साथ नीले शहर का नज़ारा रोमांटिक माहौल बना देता है. पार्टनर के साथ इतिहास, ठंडी हवा और शानदार व्यूतीनों का मज़ा एक साथ मिलता है.

सफेद संगमरमर से बना जसवंत थड़ा शांति और सुकून की जगह है. सुबह की धूप, हरियाली और हल्की ठंड इसे कपल्स के लिए खास बना देती है. फोटो क्लिक करने और शांत पल बिताने के लिए बेहतरीन लोकेशन.

कायलाना लेक सर्दियों की सुबह कपल्स के लिए जन्नत जैसी लगती है। ठंडी हवा, शांत पानी और उगता सूरज यहां वॉक करना या साथ बैठकर चाय पीना यादगार अनुभव बन जाता है.
यह जगह शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का अहसास कराती है. सूर्योदय के समय यहां का नज़ारा बेहद मनमोहक होता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

प्रकृति पसंद करने वाले कपल्स के लिए राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क शानदार विकल्प है. सुबह के समय यहां की ट्रैकिंग, ठंडी हवा और अरावली की चट्टानें अलग ही एहसास देती हैं. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती मन को ताजगी से भर देती है. एडवेंचर और खूबसूरत मेला यहां देखने को मिलता है.

उम्मेद भवन पैलेस के आसपास का गार्डन एरिया सुबह के समय काफी खूबसूरत लगता है. शांत वातावरण, खुला आसमान और हरियाली के साथ टहलना बेहद सुकून देता है.
सुबह की धूप में पैलेस की भव्यता और निखरकर सामने आती है. यह जगह यादगार तस्वीरों और शांत समय के लिए आदर्श है.

homelifestyle

परफेक्ट ठिकाना: जोधपुर की ये जगहें बनेंगी इस वीकेंड कपल्स की यादों का हिस्सा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-best-picnic-spot-rajasthan-weekend-trip-jodhpur-romantic-places-winter-couples-local18-10126030.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version