Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 3 February 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और इच्छापूर्ति वाला रहने वाला है. चंद्रमा का गोचर 11वें भाव में होने से आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है. मंगलवार की ऊर्जा से कार्यक्षमता बढ़ेगी, लेकिन धन के लेनदेन में जल्दबाजी से बचना जरूरी है. उपाय के तौर पर शाम को हनुमान जी के मंदिर जाएं और उन्हें लाल पुष्प और गुलाब के फूलों से बनी माला अर्पित करें.
Aaj ka Tula Rashifal: पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. कल पूर्णिमा संपन्न हुई है1 अब नया माह और कृष्ण पक्ष का आरंभ हो चुका है . तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन इच्छापूर्ति और लाभ का है. चंद्रमा संचरण आज आपकी राशि से 11वें भाव यानी लाभ भाव में हो रहें हैं.
आज आप अपने पुराने मित्रों से मिल सकते हैं
नौकरी पैशा लोगों के लिए आज अपने सीनियर या वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने के योग है. 11वां भाव सामाजिक दायरे का भी है तो ऐसे मेंआज आप अपने पुराने मित्रों से मिल सकते है या किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं. आज बनाए गए नए संपर्क भविष्य में आपके कैरियर और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
धन के लेनदेन में जल्दबाजी न करें
आज मंगलवार होने के कारण आप थकान महसूस नहीं करेंगे. आपके काम करने की गति और दिनों की तुलना में आज तेज रहेगी. पिछले कई दिनों से आपके जो रुके हुए कार्य थे उन्हें आप आज पूरा कर लेंगे. चंद्रमा 11वें भाव में शुभ है, लेकिन मंगल की ऊर्जा कभी-कभी अति उत्साह जल्दबाजी पैदा करती है. आज धन के लेनदेन में जल्दबाजी न करें. बड़े भाई-बहनों या मित्रों के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए उसे तूल ना दें, अन्यथा वर्षों पुराने संबंध खराब हो सकते हैं.
तुला राशि के जातक आज करें ये महाउपाय
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-03-february-today-libra-horoscope-in-hindi-income-gain-career-success-local18-10134513.html
