Home Travel Nainital News : नए साल से पहले ही नैनीताल गुलजार, शाम ढलते...

Nainital News : नए साल से पहले ही नैनीताल गुलजार, शाम ढलते ही जगमगा रहा माल रोड, पिछली बार सब ठंडा था, कैसे बदली इस बार फिजा

0
1


Last Updated:

Nainital Tourism New Year 2026 : नया साल कुछ कदम दूर है, लेकिन नैनीताल अभी से फुल हो चुका है. इस बार नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या का अंदाजा होटल प्री-बुकिंग से लगाया जा सकता है. 90 फीसदी होटल पहले से ही फुल हो चुके हैं. पिछले साल ये आंकड़ा इसका आधा था. मुक्तेश्वर, रामगढ़, शीतला, कौसानी में भी होटल फुल हो चुके हैं. नए साल को खास बनाने के लिए होटलों ने गाला डिनर, लाइव म्यूजिक, स्पेशल लाइटिंग और स्थानीय व्यंजनों का खास पैकेज भी बनाया है.

नैनीताल. नए साल के स्वागत को लेकर इस बार उत्तराखंड के पहाड़ी पर्यटन स्थलों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. खासकर सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की आमद ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है. बीते कुछ महीनों में पर्यटन को जिस तरह के झटके लगे थे, उनकी भरपाई अब धीरे-धीरे होती नजर आ रही है. होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, घुड़सवारी, नाव संचालन और छोटे व्यापार से जुड़े लोगों को इस सीजन से काफी उम्मीदें हैं. नए साल के मौके पर नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या का अंदाजा होटल प्री-बुकिंग से लगाया जा सकता है. जहां पिछले साल इसी समय तक केवल 50 प्रतिशत होटल ही बुक हो पाए थे, इस बार करीब 90 प्रतिशत होटल पहले से ही फुल हो चुके हैं. आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे मुक्तेश्वर, रामगढ़, शीतला, पांगोट और भीमताल में भी 70 से 80 प्रतिशत तक होटल एडवांस में बुक हो चुके हैं. सिर्फ नैनीताल ही नहीं, पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन ने रफ्तार पकड़ ली है.

क्यों रूठ गए थे पर्यटक

नैनीताल की माल रोड, स्नो व्यू, नैना देवी मंदिर, टिफिन टॉप और दूसरे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खासी भीड़ देखी जा रही है. ठंडे मौसम और खूबसूरत नजारों के बीच सैलानी नैनीझील में नौकायन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. शाम ढलते ही माल रोड रंगीन लाइटों से जगमगा उठती है, जिससे नए साल का माहौल और भी खास बन गया है. नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ समय में पहलगाम हमले और नैनीताल में हुए सांप्रदायिक तनाव का सीधा असर पर्यटन पर पड़ा था. इस कारण होटल कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा. हालांकि दिसंबर के इस सीजन में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है और अब तक लगभग 50 प्रतिशत तक नुकसान की भरपाई हो चुकी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए साल के बाद भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रही, तो यह सीजन घाटे से उबरने में अहम साबित होगा.

इस कदम से मिला फायदा

दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही होटलों में बुकिंग आनी शुरू हो गई थी, जो अपने आप में एक सकारात्मक संकेत है. नए साल को खास बनाने के लिए होटलों की ओर से विशेष पैकेज भी तैयार किए गए हैं. इनमें गाला डिनर, लाइव म्यूजिक, स्पेशल लाइटिंग और स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया गया है. पर्यटकों के स्वागत में कुमाऊं की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर आतिथ्य सत्कार किया जा रहा है, जिससे सैलानियों को स्थानीय संस्कृति से जुड़ने का मौका मिल रहा है. हाल ही में आयोजित विंटर कार्निवल का भी पर्यटन पर सकारात्मक असर देखने को मिला है. ऐसे आयोजनों से न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ती है, बल्कि स्थानीय कलाकारों और छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलता है. कारोबारियों का मानना है कि अगर इसी तरह आयोजन होते रहे, तो पहाड़ों का पर्यटन सालभर रफ्तार पकड़ सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttarakhand

नए साल से पहले ही नैनीताल गुलजार, पिछली बार सब ठंडा था, कैसे बदली इस बार फिजा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/nainital-tourists-increase-on-hill-stations-new-year-2026-local18-10014707.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version