Home Travel New Year 2026 में फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट है...

New Year 2026 में फैमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट है एमपी की ये जगहें, एक दिन में कवर होंगे कई लोकेशन

0
1


मोहन ढाकले/बुरहानपुर: अगर आप न्यू ईयर पर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और कम बजट में ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक अनुभव चाहते हैं, तो बुरहानपुर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. मध्य प्रदेश का यह ऐतिहासिक शहर 400 से 500 साल पुराने किलों, मंदिरों और गुरुद्वारों से समृद्ध है, जहां एक ही दिन में परिवार संग यादगार यात्रा की जा सकती है. खास बात यह है कि ये सभी स्थल शहर से 10 से 20 किलोमीटर के दायरे में हैं और दोपहिया या चारपहिया वाहन से आसानी से घूमा जा सकता है.

कम खर्च में शानदार ट्रिप

Bharat.one से बातचीत में इतिहासकार डॉ. वैद्य सुभाष मानने बताते हैं कि न्यू ईयर पर बुरहानपुर के ऐतिहासिक स्थलों की सैर एक बेहतरीन विकल्प है. इन जगहों का इतिहास मुगलकाल से जुड़ा है और परिवार के साथ घूमने पर ₹3000 से ₹4000 में पूरी ट्रिप आराम से हो जाती है.

न्यू ईयर पर जरूर घूमिए बुरहानपुर के ये 5 खास स्थल

1. असीरगढ़ का किला और शिव मंदिर

भारत का “दक्षिण का द्वार” कहलाने वाला असीरगढ़ किला सामरिक दृष्टि से बेहद अहम रहा है. यहां स्थित शिव मंदिर भी आस्था का बड़ा केंद्र है.

2. शाही किला

यह किला मुगल इतिहास से जुड़ा है. कहा जाता है कि यहीं मुमताज बेगम और शाहजहां ने समय बिताया था. स्थापत्य कला और इतिहास प्रेमियों के लिए यह खास जगह है.

3. श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर

इस मंदिर की मान्यता है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा धीरे-धीरे बढ़ रही है. संतान प्राप्ति की मन्नत के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं.

4. इच्छादेवी माता मंदिर

मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित यह स्वयंभू मंदिर है. मान्यता है कि यहां मां इच्छादेवी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

5. राजा जयसिंह की छतरी

पत्थरों के खंभों पर बनी यह छतरी स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण है. इतिहास और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह खास है.

अन्य दर्शनीय और चमत्कारी स्थल

विश्व प्रसिद्ध कुंडी भंडार- 80 फीट नीचे से आज भी जल प्रवाह, करीब 10 हजार लोग पीते हैं पानी

शिवा बाबा मंदिर- संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर भक्त बकरा छोड़ते हैं

विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा- जहां गुरु गोविंद सिंह महाराज 6 महीने 9 दिन तक ठहरे थे

क्यों चुनें बुरहानपुर?

कम बजट में पूरी फैमिली ट्रिप, ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक संगम. एक ही दिन में कई स्थल कवर. न्यू ईयर पर शांत और भीड़ से दूर अनुभव.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-new-year-2026-mp-tourism-historical-places-asirgarh-shahi-qila-family-trip-local18-10003239.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version