Home Travel Tourist Places in Jabalpur: करीब से करना है प्रकृति का दीदार, जबलपुर...

Tourist Places in Jabalpur: करीब से करना है प्रकृति का दीदार, जबलपुर की ये 8 प्लेसेस होंगी परफेक्ट; दिल हो जाएगा खुश

0
1


Last Updated:

Tourist Places in Jabalpur मध्य प्रदेश देश-विदेश में पर्यटन के मामले में काफी मशहूर है. यहां आपको कई सारी खूबसूरत जगह घूमने को मिलेंगी. इस राज्य के शहर जबलपुर में भी ऐसी ही कई सारी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं. जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए. आइये आज हम आपको उन जगहों की सैर करवाते हैं.

यदि आप जबलपुर में फैमिली के साथ या फिर फ्रेंड्स के साथ पिकनिक के लिए बेहतर स्पॉट खोज रहे हैं. तब इससे बेहतर सपोर्ट नहीं हो सकते, जहां आप फैमिली के साथ पानी के रोमांच और गर्मा गरम गक्कड़ भर्ता का भी लुफ्त उठा सकते हैं.

जबलपुर का बरगी डैम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. जहां लोगों की पहली पसंद बरगी डैम बन चुका है. डैम की नजदीक पानी का किनारा और इस किनारे के नजदीक बन रहे गरमा गरम कक्कड़ भर्ता की पार्टी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. इतना ही नहीं इस डैम में वोटिंग पिकनिक का लुफ्त दो गुना कर देती है.

जबलपुर का जाना माना स्थान भेड़ाघाट है. जिसने देशभर ही नहीं विदेश में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. भेड़ाघाट की संगमरमर वादियां और गिरता हुआ धुआं की तरह दिखने वाला झरना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

आप भेड़ाघाट आ जाएं और पंचवटी में नौका विहार न करें, ऐसा संभव ही नहीं है. यह वही घाट है, जहां संगमरमर वादियों के बीच बोटिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है. जहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है.

जबलपुर का टूरिस्ट प्लेस पायली जिसे आइलैंड भी कहा जाता है. इसकी खूबसूरती को देखकर गोवा की यादें ताजा हो जाती हैं. नर्मदा नदी पर बना छोटे से टापू का नजारा अद्भुत है. जहां पहाड़ और नदी के बीच यह टापू प्रकृति का अद्भुत नजारा पेश करता है. बरगी डैम से महज 20 किमी की दूरी तय कर यहां पहुंचा जा सकता है.

एशिया के सबसे बड़े अर्बन फॉरेस्ट डुमना नेचर पार्क में बच्चे, बूढ़े से लेकर कपल्स भी काफी एंजॉय करते है. यह 2 हजार एकड़ में फैला है. यह पार्क किसी फैमिली पैक से कम नहीं है, जहां बच्चों को टॉय ट्रेन से लेकर सैकड़ों हिरन, बारहसिंगा और जीव जंतु देखने को मिल जाएंगे.

भदभदा वॉटरफॉल जमतरा गांव के नजदीक स्थित हैं. जिसे मिनी धुआंधार भी कहा जाता है. शहर के बीच में होने के कारण टूरिस्ट यहां जाना काफी पसंद करते हैं. वाटरफॉल के नजदीक अंग्रेजों के समय का जमतरा ब्रिज भी है, जो इस वॉटरफॉल के नजदीक होने के कारण टूरिस्ट के खुशी में चार चांद लगाने का काम करता है.

जबलपुर का परियट डैम, जो पिकनिक के लिहाज से बरगी डैम को टक्कर देता हैं. इसके उद्गम से लगभग 5 किलोमीटर बाद इसका स्वरूप कुछ बड़ा हो जाता है. यहां नगर निगम ने पानी का एक जलाशय बनाया है. जिसे परियट टैंक के नाम से जानते हैं. जहां लुफ्त उठाने टूरिस्ट पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

करीब से करना है प्रकृति का दीदार, जबलपुर की ये 8 प्लेसेस होंगी परफेक्ट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-best-places-to-visit-in-jabalpur-wonderful-tourist-places-will-make-your-heart-happy-local18-9941846.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version