Home Lifestyle Health bath tips advantages and disadvantages of cool and hot water health effect,...

bath tips advantages and disadvantages of cool and hot water health effect, सर्दी में गर्म पानी से नहाएं या ठंडे पानी से? आप भी हो रहे हैं कंफ्यूज, तो जान लें फायदे और नुकसान

0
0


Last Updated:

Winter Bathing Tips: गर्म पानी से नहाना सर्दियों में सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जो हमारे ब्लड सर्कुलेशन से लेकर शरीर की नदियों को बल मिलता है, लेकिन जब गर्म पानी का सेवन शरीर के ऊपर के हिस्से सिर पर किया जाता है तो गर्म पानी कई तरह के नुकसान भी पहुंचाता है. आइए जानते हैं कि डॉक्टर का इस पर क्या कहना है और शास्त्रों में क्या लिखा है?

सहारनपुर: स्नान करना हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जिससे हमारा शरीर साफ-सुथरा और स्वच्छ रहता है. जहां शरीर को स्नान कराने से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है. वहीं ठंडा और गर्म पानी से स्नान कराने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाव के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते हैं. वैसे तो आमतौर पर देखा जाता है कि गर्म और ठंडा पानी दोनों से ही शरीर को स्नान कराया जा सकता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में ज्यादातर देखने में आता है कि लोग गर्म पानी का सेवन सर्दी से बचने के लिए करते हैं.

कुछ लोगों को ठंड ज्यादा लगती है तो वह पूरी सर्दी गर्म पानी से ही नहाते हैं, जबकि कुछ लोग सर्दी के मौसम में भी ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं. गर्म पानी से नहाना सर्दियों में सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जो हमारे ब्लड सर्कुलेशन से लेकर शरीर की नदियों को बल मिलता है, लेकिन जब गर्म पानी शरीर के ऊपर के हिस्से से डाला जाता है तो गर्म पानी कई तरह के नुकसान भी पहुंचाता है. सबसे पहले यह हमारे बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है और सिर में डेंड्रफ की समस्या को बढ़ा देता है. इतना ही नहीं, हमारी आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है. इसलिए आयुर्वेद में सर्दियों के समय सिर से नीचे गर्म पानी और बाल ठंडे पानी से धोना चाहिए.

गर्म पानी से स्नान करने के यह है नुकसान और फायदे

आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने Bharat.one से बात करते हुए बताया कि ठंडे पानी और गर्म पानी, दोनों का सेवन नहाने के लिए किया जा सकता है, लेकिन नहाने के लिए कुछ लोग स्पेसिफिकली शुरू से ही ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ गर्म पानी से स्नान करते हैं, लेकिन शास्त्र के अनुसार, अष्टांग हृदय में आचार्य वाग्भट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उष्ण (गर्म) जल से अधःकाय (गरदन से नीचे के शरीर) का परिषेक (स्नान) बल को बढ़ाता है. यदि उसी (गर्म जल) से सिर को धोया जाय यानि गर्म पानी सेसिर धूला जाय तो इससे बालों और आंखों की शक्ति घटती है.

शास्त्रों में क्या लिखा?

शास्त्र के अनुसार, हमें सर्दियों में शरीर के निचले हिस्से को गर्म पानी से स्नान कराना चाहिए और ऊपर के हिस्से को ठंडे पानी से स्नान कराना चाहिए. यदि हम शरीर के निचले हिस्से को गर्म पानी से स्नान कराते हैं तो उससे फायदा यह होता है कि हमारे शरीर को बल मिलता है, हमारे शरीर की नाड़ियों को बल मिलता है, हमारे शरीर की ब्लड सर्कुलेशन अच्छी होती है और हमारे शरीर में किसी भी तरह की ब्लड सर्कुलेशन की समस्या नहीं आती.

वहीं अगर हम गर्म पानी से सिर या ऊपरी हिस्से को नहलाते हैं तो क्या कुछ नुकसान हो सकते हैं, इसपर आचार्य वाग्भट बताते हैं कि अगर आप गर्म पानी से अपने सिर को नहलाते हैं तो आपके सिर के बालों की जड़े कमजोर हो जाती है, बालों में डैंड्रफ होने की समस्या हो सकती है और अगर कोई व्यक्ति लगातार गर्म पानी से सिर को धोता है तो उसकी आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है. इसलिए आचार्यों ने बताया है कि शरीर के ऊपर के हिस्से को ठंडे पानी से नहलाना चाहिए और शरीर के निचले हिस्से को गर्म पानी से नहलाना चाहिए.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Bharat.one से जुड़ गए.

homelifestyle

सर्दी में गर्म पानी से नहाएं या ठंडे पानी से? यहां जान लें फायदे और नुकसान

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-bath-tips-advantages-and-disadvantages-of-cool-and-hot-water-health-effect-local18-9965876.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version