Home Travel Tourist Spot: नागिन सड़कें, हरी भरी वादियां… झारखंड का ये टूरिस्ट प्लेस...

Tourist Spot: नागिन सड़कें, हरी भरी वादियां… झारखंड का ये टूरिस्ट प्लेस है मिनी स्विट्जरलैंड, देखें Photos – Jharkhand News

0
11


Last Updated:

Ranchi Best Tourist Spot: वैसे तो रांची में बहुत सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं. पतरातु घाटी और नागिन सड़के रांची के पास मिनी स्विट्ज़रलैंड जैसी खूबसूरती, लॉन्ग ड्राइव, स्ट्रीट फूड, पतरातु रिजॉर्ट, आदिवासी व्यंजन और ट्रैकिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं.

रांची से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है खूबसूरत पतरातु घाटी और नागिन सड़के, इसकी खूबसूरती स्विट्जरलैंड से कम नहीं है. यहां पर आप लॉन्ग ड्राइव का मजा ले सकते हैं. करीबन 30 किमी लंबा सड़क इतना खूबसूरत है कि लोग खासतौर पर यहां पर लॉन्ग ड्राइव के लिए ही आते हैं.

यहां दोनों तरफ साल के बड़े-बड़े पेड़ एकदम चिकनी सड़क, पहाड़ों की वादी व ठंडी हवा आपको मिनी स्विट्ज़रलैंड जैसा एहसास होने लगेगा.

यहां से आप सनराइज और सनसेट मजा ले सकते हैं,  जो दिखने में एकदम अद्भुत लगता है. यहां पर पीने के लिए आपको गोलगप्पे यह सारे स्ट्रीट फूड भी खाने को मिलेंगे और अगर आपको और अच्छा खाना है तो यहां पर पतरातु रिजॉर्ट और अच्छे-अच्छे रेस्टोरेंट भी रास्ते में मिल जाएंगे.

जहां पर शानदार क्वालिटी के खाने चाहे नॉनवेज वह भी मिलेंगे. यहां पर एक चीज जो लोगों को और शानदार मिलती है कि जब आप रास्ते में जाएंगे तो आदिवासी महिलाएं अपने छोटे से झोपड़ी में एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाती दिख जाएंगी.

जैसे कि अगर आप मछली लेकर जाएंगे, तो वही मछली का आपके सामने मछली के पकोड़े जा जो आप चाहेंगे वह बनाकर दे देंगी. इसी तरह आप वहां पर चिकन और मटन भी एकदम देसी स्टाइल में हांडी में पकाया हुआ खा सकते हैं.

यह भी एकदम जंगल के बीचों बीच, यह भी लोगों को बड़ा रोमांचित करती है. यह भी कारण होता है कि लोग यहां पर पिकनिक मनाने यूं ही पहुंच जाते है.

यहां पर छोटी-छोटी पहाड़ी हैं. जहां पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं या फिर कुछ जगह बैठने के लिए बने हुए है. वहां से बैठकर खूबसूरती निहार सकते हैं. कुछ लोग तो घर से ही खाना पैक करा कर लाते है और यहां पर चटाई मजे से बिझा कर आनंद लेते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नागिन सड़कें…रांची का ये टूरिस्ट प्लेस है मिनी स्विट्जरलैंड, देखें Photos


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-travel-best-tourist-spot-pataratu-ghati-near-ranchi-reveals-beauty-of-mini-switzerland-local18-ws-l-9607820.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version