Last Updated:
Travel Jobs in India: ज्यादातर लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं. लेकिन कभी बजट तो कभी समय के अभाव में इस शौक को पूरा कर पाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि आप चाहें तो देश-दुनिया में घूमते हुए भी नौकरी कर सकते है…और पढ़ें

Travel Jobs for Indians: ट्रैवल जॉब्स में रहने-खाने की सुविधा भी मुफ्त में मिलती है
हाइलाइट्स
- ट्रैवल जॉब्स में घूमते-घूमते अच्छी कमाई करें.
- टूर गाइड, इवेंट कोऑर्डिनेटर, ट्रैवल व्लॉगर बन सकते हैं.
- एयरलाइन पायलट, मरीन बायोलॉजिस्ट, ESL शिक्षकों के लिए भी नौकरियां हैं.
नई दिल्ली (Travel Jobs in India). अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं लेकिन नौकरी के साथ उसके लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारत में कई ऐसे जॉब ऑप्शंस हैं, जहां आप घूमते-घूमते अच्छी कमाई कर सकते हैं. इनमें से ज्यादातर ट्रैवल जॉब्स में रहने, खाने, आने-जाने की सुविधा भी फ्री मिलती है. सबसे बढ़िया बात है कि ऐसी नौकरी के लिए अलग से छुट्टी लेने की भी कोई जरूरत नहीं.
ट्रैवल जॉब्स की खासियत है कि इन्हें फुल टाइम या पार्ट टाइम, अपनी सुविधा के हिसाब से कैसे भी कर सकते हैं. घूमने के साथ ही लिखने के भी शौकीन हैं ब्लॉग लिख सकते हैं या किसी ट्रैवल मैगजीन के साथ जुड़कर अपने सपने पूरे कर सकते हैं (Jobs For Travel Lovers). कैमरा फ्रेंड्ली हैं तो वीडियो बनाकर दर्शकों को अपने साथ किसी अच्छी जगह पर घुमा सकते हैं. जानिए 10 ऐसी ट्रैवल जॉब्स, जिनमें लाखों की कमाई आसानी से की जा सकती है.
- टूर गाइड (Tour Guide)- लाल किला, ताजमहल समेत ज्यादातर टूरिस्ट स्पॉट्स पर टूर गाइड उस जगह की खासियत और इतिहास बताते हुए नजर आते हैं. अगर आप घूमना पसंद करते हैं, इतिहास में दिलचस्पी है और कम्युनिकेशन स्किल्स भी 1 नंबर हैं तो टूर गाइड बन सकते हैं. कई ट्रैवल एजेंसी टूर गाइड की वैकेंसी निकालती हैं. ट्रैवल एजेंसी यात्रियों के साथ अपना गाइड भेजती हैं. ट्रैवल गाइड के खाने और रहने का खर्च ट्रैवल एजेंसी की तरफ से दिया जाता है. कई यात्री इन्हें टिप भी देते हैं.
- इवेंट कोऑर्डिनेटर (Event Coordinator)- पिछले कुछ सालों में इवेंट कोऑर्डिनेटर की डिमांड काफी बढ़ गई है. मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, ऑर्गनाइजेशनल, स्ट्रैटेजी बनाने जैसी स्किल्स में महारत हासिल है तो यह आपके लिए बेस्ट जॉब है. इसमें भी अगर आप वेडिंग प्लान बन जाते हैं तो डेस्टिनेशन वेडिंग करवाने के बहाने अलग-अलग जगहों पर घूम सकते हैं. इस नौकरी में रुपयों की बारिश होने के पूरे चांस रहते हैं. बस आपको अपनी गुडविल और पॉजिटिव रिव्यू पर काम करना होगा.
- ट्रैवल व्लॉगर (Travel Vlogger)- भारत समेत दुनियाभर में बहुत लोगों ने ट्रैवल व्लॉगिंग को कमाई का जरिया बनाया हुआ है. ट्रैवल व्लॉगिंग ट्रेंडिंग करियर ऑप्शंस में शामिल है. अपनी हर यात्रा का वीडियो बनाकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करके आप ट्रैवल व्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं. आपके वीडियो पर जितने व्यूज आएंगे, उसी के हिसाब से आपको पेमेंट मिलेगी. यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉग पोस्ट करके लोग सालाना करोड़ों में कमाई कर रहे हैं.
- ईएसएल शिक्षक (ESL Teacher)- अगर आपकी पढ़ाने में रुचि है और ईएसएल शिक्षक बनने की योग्यता है तो यह जॉब आपके लिए बेस्ट है. आप विदेश में रह रहे भारतीयों को अपनी मूल भाषा सिखा सकते हैं. इसके लिए स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. भारत में भी ईएसएल शिक्षकों की डिमांड बढ़ रही है. Glassdoor की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ईएसएल शिक्षक हर महीने 20-42 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं. कुछ संस्थानों में मासिक सैलरी 1 लाख रुपये तक भी है.
- एयरलाइन पायलट (Airline Pilot): एयरलाइन पायलट की सैलरी ₹20 लाख से ₹84 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है. इस जॉब में विमान उड़ाने की जिम्मेदारी दी जाती है. इसके साथ ही आप दुनियाभर में घूम भी सकते हैं. इसके साथ ही एयर होस्टेस या फ्लाइट स्टुअर्ड के तौर पर भी आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं. इंटरनेशनल एयरलाइन में नौकरी मिलने पर आपको रहने-खाने का खर्च भी कंपनी की तरफ से दिया जाएगा.
- मरीन बायोलॉजिस्ट (Marine Biologist): मरीन बायोलॉजिस्ट की सैलरी ₹5 लाख से ₹20 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. इस जॉब में एक्सपर्ट समुद्री जीवन और पारिस्थितिकी का अध्ययन करते हैं. साथ ही दुनिया भर में यात्रा करने का मौका मिलता है.
- ट्रैवल व्लॉगर/इन्फ्लुएंसर (Travel Vlogger/ Influencer)- ट्रैवल व्लॉगर/ इन्फ्लुएंसर की सैलरी ₹3 लाख से ₹15 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे ज्यादा भी हो सकती है. इस जॉब में आपको अपने यात्रा अनुभवों को लोगों के साथ बांटना होता है. इसमें देश-दुनिया में घूमने के खास अवसर मिलते हैं. आप चाहें तो विभिन्न नेशनल और इंटरनेशनल फेस्टिवल्स अटेंड कर उनके बारे में भी लिख सकते हैं. इन्हें होटल या विभिन्न देशों की सरकार से भी इनविटेशन मिलते हैं.
- इंटरनेशनल बिजनेस कंसल्टेंट (International Business Consultant)- इंटरनेशनल बिजनेस कंसल्टेंट की सैलरी 15 लाख से 80 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. इस जॉब में आपको विभिन्न देशों में व्यवसाय करने वाली कंपनियों को सलाह देनी होती है. इसके लिए दुनियाभर में यात्रा करने का मौका भी मिलता है.
- क्रूज शिप डायरेक्टर (Cruise Ship Director): क्रूज शिप डायरेक्टर की सैलरी 12 लाख से 60 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है. इस जॉब में आपको क्रूज शिप पर यात्रियों के लिए विभिन्न आयोजन करने होते हैं. इसमें इवेंट्स, क्विज, गेम्स, डांस पार्टी, खाना-पीना.. कुछ भी शामिल हो सकता है. क्रूज शिप डायरेक्टर के तौर पर भी दुनियाभर में यात्रा करने का मौका मिलता है.
- लग्जरी ट्रैवल एडवाइजर (Luxury Travel Advisor Job): लग्जरी ट्रैवल एडवाइजर की सैलरी 8 लाख से 50 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है. इस जॉब में आपको लग्जरी यात्रा पसंद करने वाले यात्रियों के लिए यात्रा की व्यवस्था करनी होती है. बतौर लग्जरी ट्रैवल एडवाइजर भी आप देश-दुनिया की सैर कर सकते हैं.
February 18, 2025, 13:05 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/career/jobs-best-travel-jobs-in-india-that-pay-well-tourism-jobs-for-travel-lovers-9041175.html