Home Travel Varanasi beautiful place perfect to enjoy with your family and friends Learn...

Varanasi beautiful place perfect to enjoy with your family and friends Learn about best picnic spots – Uttar Pradesh News

0
1


Last Updated:

Varanasi Best Picnic Spot: बनारस आज दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान बना चुका है. हर दिन देश-विदेश से लाखों पर्यटक इस प्राचीन नगरी में पहुंच रहे हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन इसके अलावा भी यहां घूमने-फिरने के कई आकर्षक स्थान मौजूद है. गंगा घाटों की सैर, शाम की गंगा आरती, रामनगर किला, सारनाथ, अस्सी घाट और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पर्यटकों को खासा आकर्षित करते है. यहां की संकरी गलियों में घूमना, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना और बनारसी संस्कृति को करीब से देखना अपने-आप में अनोखा अनुभव है. दोस्त हों या परिवार, बनारस हर किसी को सुकून और यादगार पल देने का वादा करता है.

वाराणसी के नमो घाट यहां के खूबसूरत घाटों में से एक है.यह घाट दुनिया का सबसे बड़ा घाट है.जिसकी लंबाई करीब 950 मीटर है.यहां नमस्ते के आकार का सबसे बड़ा स्कल्पचर है.इसके अलावा यहां बच्चों के लिए झूला,ट्रेन और भी कई खास चींजे है.वैसे तो हर रोज यहां भारी भीड़ होती है लेकिन वीकेंड के दिनों में यहां पर्यटकों का हुजूम भी उमड़ता है.

वाराणसी का सारनाथ भी शहर का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है.यहां भी लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आते है.यहां की ऐतिहासिक और प्राचीनता को निहारने के लिए विदेशी पर्यटक भी यहां खींचें चले आते है.यहां पार्क,म्यूजियम,मंदिर, चिड़ियाघर और बहुत कुछ है.

वाराणसी के चौबेपुर में स्वर्वेद महामंदिर है.यह मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा साधना केंद्र है.यहां खूबसूरत नकाक्सी, फाउंटेन और पार्क पर्यटको को अपनी ओर खींचा चला लें आता है.इस जगह पर भी वीकेंड में लोग मस्ती करने आतें है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

वाराणसी से महज 2 घण्टे की दूरी पर लखनिया वाटरफॉल भी है.यह जगह पर बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के तौर पर देखा जाता है.यहां आप दोस्तो और परिवार के साथ फुल टू मस्ती टाइम बिता सकते हैं.यहां आप पहाड़ों के बीच नेचर की खूबसूरती का मजा भी लें पाएंगे.

वाराणसी के अस्सी घाट भी इन दिनों पर्यटकों की पसंद बना हुआ है.इस जगह से भी आप काशी के खूबसूरत घाटों का अर्धचंद्राकार स्वरूप को निहार सकतें है.यहां भी बच्चों के लिए झूले है.इसके अलावा यहां की चाय और मैगी का।लुफ्त उठाने के लिए लोग यहां आते है.

गुलाबी ठंड के सीजन में गंगा उस पार रेत पर भी नया टूरिस्ट स्पॉट बन जाता है.यहां कैमल राइडिंग के अलावा हॉर्स राइडिंग का मजा भी आप लें सकतें है.इसके अलावा यहां आपको रेत के बीच पर खूबसूरत क़्वालिटी टाइम फैमिली और दोस्तों के साथ बिता सकतें है.

बीएचयू विश्वनाथ मंदिर भी एक खूबसूरत जगह है.यहां पार्क और मंदिर में आप परिवार के साथ सुकून के पल को बिता पाएंगे.यह मंदिर भारत का सबसे ऊंचे शिखर वाला मंदिर है.

इन सब के अलावा वाराणसी में चेतसिंह,दशाश्वमेध और ललिता घाट भी है जहां आप परिवार को दोस्तों के साथ सुकून के पल बिता सकते है.

homelifestyle

बनारस में बेहद खूबसूरत हैं ये लोकेशन, जानें घूमने वाले बेस्ट पिकनिक स्पॉट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-varanasi-beautiful-place-perfect-to-enjoy-with-your-family-and-friends-know-about-best-picnic-spots-local18-10033797.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version