Last Updated:
Roof of The World: दुनिया की छत नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में तिब्बत का नाम आता है. यह नाम एशिया के बहुत ऊंचे और विशाल पहाड़ी इलाकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे इतिहास, यात्रा और भूगोल की एक रोचक कहानी भी छिपी हुई है.
दुनिया की छत यह नाम एशिया के बहुत ऊंचे और विशाल पहाड़ी इलाकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस नाम का उपयोग सबसे पहले 19वीं शताब्दी में यूरोपीय खोजकर्ताओं ने किया था. साल 1838 में ब्रिटिश यात्री जॉन वुड ने मध्य एशिया के पामीर पर्वत क्षेत्र के लिए यह शब्द लिखा था. यह इलाका आज के ताजिकिस्तान में स्थित है.
यहां के स्थानीय लोग इसे बाम-ए-दुनिया कहते थे, जिसका अर्थ है “दुनिया की छत”. पामीर पर्वत की चोटियां 7,600 मीटर से भी अधिक ऊंची हैं, इसलिए इसे धरती का सबसे ऊंचा हिस्सा माना गया.
बाद में 1876 में ब्रिटिश लेखक सर थॉमस एडवर्ड गॉर्डन ने अपनी यात्रा पुस्तक में इस शब्द का प्रयोग किया, जिससे यह नाम प्रसिद्ध हो गया. समय के साथ यह नाम धीरे-धीरे तिब्बत के लिए इस्तेमाल होने लगा.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
आज तिब्बत को दुनिया की छत कहा जाता है क्योंकि यहां स्थित है तिब्बती पठार, जो दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा पठार है. यह लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसकी औसत ऊंचाई 4,500 मीटर है. इतनी ऊंचाई और इतने बड़े क्षेत्र वाला कोई और पठार दुनिया में नहीं है.
तिब्बत की प्राकृतिक खूबसूरती अद्भुत है. यहां हिमालय पर्वत श्रृंखला है, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट स्थित है. इसके अलावा गंगा, यांग्त्ज़ी और मेकांग जैसी कई बड़ी नदियां भी यहीं से निकलती हैं. इसी कारण तिब्बत को “एशिया का जल टावर” भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी बर्फ और ग्लेशियर करोड़ों लोगों को पानी देते हैं.
इतनी ऊंचाई पर जीवन आसान नहीं है. कम ऑक्सीजन, ठंडा मौसम और कठिन जमीन ने यहां की संस्कृति को खास बनाया है. बौद्ध धर्म यहां के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे तिब्बत एक शांत और आध्यात्मिक स्थान लगता है. लंबे समय तक यह क्षेत्र दूर और कठिन माना जाता था, इसलिए इसे रहस्यमय भी समझा गया.
कभी-कभी “दुनिया की छत” शब्द का उपयोग पूरे हाई-माउंटेन एशिया के लिए भी किया जाता है, जिसमें पामीर, हिमालय, हिंदुकुश और तियान शान पर्वत शामिल हैं. ये पहाड़ एशिया के मौसम, नदियों और लोगों के जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं. यदि आप घूमने के शौकिन है, नेचर के बीच समय बिताना पसंद करते हैं, तो अब तक ये डेस्टिनेशन आपके मस्ट विजिट वाले लिस्ट में जरूर शामिल हो गयी होगी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-highest-part-of-the-earth-country-which-is-called-roof-of-the-world-see-photos-ws-l-10048822.html
