Home Uncategorized अक्षय तृतीया पर न हो सोना खरीदने का बजट तो क्या करें,...

अक्षय तृतीया पर न हो सोना खरीदने का बजट तो क्या करें, सोना लेने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए सब

0
1


Last Updated:

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर अगर सोना खरीदने का बजट न हो तो ये सामान खरीदकर भी वही फल पा सकते हैं जो सोना लेने से मिलता है.

X

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का बजट ना हो तो क्या खरीदें?

हाइलाइट्स

  • अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है.
  • बजट न हो तो मिट्टी के बर्तन, पीतल, तांबे की वस्तुएं खरीदें.
  • चांदी के आभूषण, मूर्ति, फल, सब्जियां भी खरीद सकते हैं.

हरिद्वार. हिंदू धर्म में आए दिन तीज त्योहारों का आगमन होता रहता है. इन तीज त्योहारों को विधि विधान से मनाने पर कई प्रकार के लाभ मिलते हैं. हिंदू धर्म में होने वाले त्योहार किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होते हैं. ऐसे ही वैशाख मास में त्योहारों का आगमन मानव कल्याण के लिए होता है. हिंदू वर्ष का दूसरा मास वैशाख होता है. इस मास के शुक्ल पक्ष में आखा तीज यानी अक्षय तृतीया का त्योहार बेहद खास और विशेष फल देने वाला है.

सोना खरीदना फायदेमंद
यह त्योहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन सोना खरीदने का महत्व बताया गया है. सोना खरीदने पर घर में सुख समृद्धि, खुशहाली का आगमन होता है और नकारात्मक प्रभाव पूर्ण रूप से खत्म हो जाता है. अक्षय तृतीया को लेकर लोगों के मन में अक्सर यही सवाल होता है की जिनके पास सोना खरीदने का बजट ना हो तो वह क्या करें की माता लक्ष्मी की कृपा उन पर सदैव बनी रहे?

देवी होती है खुश
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का बजट ना हो तो क्या खरीदना चाहिए कि खरीदने वाले को लाभ हो इसकी ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में विशेष लाभ प्रदान करने वाला होता है. इसे आखा तीज भी कहा जाता है जो वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है.इस दिन सोना खरीदने पर धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं जिससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

न खरीद पाएं सोना तो क्या करें
अगर अक्षय तृतीया पर किसी के पास सोना खरीदने का बजट ना हो तो वह दूसरी वस्तु खरीद सकता हैं जिससे सोना खरीदने के समान ही फल की प्राप्ति होती है. वे आगे बताते हैं की अगर किसी के पास सोना खरीदने के पैसे ना हो तो वह मिट्टी के बर्तन, पीतल या तांबे की वस्तु, पीतल या तांबे की मूर्ति, फल, सब्जियां, चांदी या चांदी से निर्मित आभूषण, चांदी की मूर्ति, पानी का घड़ा, सुराही, किताबें, अनाज आदि खरीद सकता है.

अक्षय तृतीया के दिन यह सामान खरीदने पर उतना ही फल प्राप्त होता है जितना सोना खरीदने पर होता है. माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं जिससे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है.

homedharm

अक्षय तृतीया पर न हो सोना खरीदने का बजट तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version