Home Uncategorized अनिरुद्धाचार्य महाराज से लेकर पंडित प्रदीप म‍िश्रा तक, ये हैं प्रस‍िद्ध कथावाचकों...

अनिरुद्धाचार्य महाराज से लेकर पंडित प्रदीप म‍िश्रा तक, ये हैं प्रस‍िद्ध कथावाचकों की पत्‍न‍ियां | indresh Upadhyay pandit pradeep mishra to devi chitralekha meet life partners of most famous katha vachak in india qdps

0
2


Last Updated:

युवाओं के बीच बेहद प्रस‍िद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्‍याय भी शादीशुदा कथावाचकों में शाम‍िल हो गए हैं. आइए आपको भारत के प्रस‍िद्ध कथावाचकों और उनकी पत्‍न‍ियों के बारे में.

भारत के कई प्रस‍िद्ध कथावाचक अपनी पत्‍नियों के साथ इवेंट्स में नजर आते रहे हैं.

युवाओं के बीच बेहद प्रस‍िद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्‍याय भी शादीशुदा कथावाचकों में शाम‍िल हो गए हैं. आइए आपको भारत के प्रस‍िद्ध कथावाचकों और उनकी पत्‍न‍ियों के बारे में.

श‍िप्रा शर्मा अपनी शादी में सब्‍यसाची के लहंगे में नजर आई थीं. इस विवाह की तस्‍वीरें और वीड‍ियो इन द‍िनों सोशल मीड‍िया पर छाया हुआ है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

गौरव कृष्‍ण गोस्‍वामी: ब्रज के प्रस‍िद्ध कथावाचक मृदुल कृष्‍ण शास्‍त्री के बेटे गौरव कृष्‍ण गोस्‍वामी भी प्रस‍िद्ध कथावाचक हैं. उनकी पत्नी का नाम वृंदा गोस्‍वामी है और वह मीड‍िया की लाइम लाइट से हमेशा दूर ही रहती हैं.

देवकीनंदन ठाकुर: भागवत कथा और धार्मिक प्रवचन के लिए जाने जाते हैं. उनकी पत्‍नी का नाम अनसुईया देवी है.

पुडरीक महाराज: प्रसिद्ध कथावाचक पुडरीक महाराज की पत्‍नी रेणुका गोस्‍वामी हैं और पति की तरह ही वह भी प्रसिद्ध मोट‍िवेशन स्‍पीकर हैं.

रेणुका गोस्‍वामी निमाई पाठशाला की संस्‍थापक हैं और हजारों बच्‍चों को गीता और भागवत का ज्ञान देती हैं.

अनिरुद्धाचार्य: युवाओं के बीच लोकप्रिय, सरल भाषा में कथा सुनाते हैं. सोशल मीड‍िया के सबसे प्रस‍िद्ध बाबाओं में से एक अन‍िरुद्धाचार्य जी की पत्‍नी का नाम आरती है.

वह अक्‍सर पति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेती नजर आती हैं.

देवी चित्रलेखा: महिला कथावाचकों में अपनी भागवत कथा के लिए प्रसिद्ध देवी च‍ित्रलेखा शादीशुदा हैं. उनके पति का नाम माधव त‍िवारी है.

देवी च‍ित्रलेखा अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं.

पंडित प्रदीप मिश्रा: स‍िहोर वाले प्रदीप म‍िश्रा नाम से प्रसिद्ध पंड‍ित जी, ‘शिव महापुराण’ कथा के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं. लाखों भक्त उनकी कथा सुनने आते हैं.

उनकी पत्‍नी जब भी उनके साथ क‍िसी अनुष्‍ठान में नजर आती हैं, वो घूंघट में ही रहती हैं.

जया किशोरी: भजन गायकी और कथावाचन के लिए हर उम्र में पसंद की जाती हैं. वह अभी तक कुंवारी हैं.

धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम): अपने अनोखे अंदाज और चमत्कारी शक्ति के दावे के लिए मशहूर धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री भी अभ‍ी कुंवारे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

ये हैं भारत के प्रस‍िद्ध कथावाचकों की पत्‍न‍ियां, देखें तस्‍वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version