Home Uncategorized आखिर क्यों दुल्हन अपने बैग में सबसे पहले बनाती है स्वास्तिक, जानें...

आखिर क्यों दुल्हन अपने बैग में सबसे पहले बनाती है स्वास्तिक, जानें विवाह के समय होने वाली रस्मों के बारे में, क्या कहते हैं शास्त्र

0
6



Astro tips for bride: हर एक लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बहुत ही खास होता है. अपने इस खास दिन के लिए वह कई महीनों से तैयारी करती है. अपने साथ क्या ले जाना है उसे भी अच्छी तरह से पैक करती है. जिससे की ससुराल जाने के बाद उसे किसी भी चीज की कमी ना लगे. अपने जरूरी सामान को वह व्यवस्थित रूप से एक बैग या ट्रॉली में रखती है. लेकिन क्या आपको पता है कि ससुराल ले जाने वाले इस बैग को पैक करने से पहले दुल्हन अपने बैग में स्वास्तिक का चिन्ह्र बनाती है. क्यों बनाती हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

इसलिए अपने बैग में स्वास्तिक बनाती हैं लड़कियां
दरअसल, सनातन धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को शुभता का प्रतीक माना जाता है. किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले स्वास्तिक बनाया जाता है. इसलिए लड़कियां जब अपने ससुराल ले जाने वाले बैग में सबसे पहले रोली से स्वास्तिक बनाती हैं और फिर अपने कपड़े या अन्य सामान रखती हैं. इससे उनके जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और शुभता आती है. इससे उनके जीवन की नई शुरुआत अच्छे से होती है.

हल्दी और रोली से बनाएं स्वास्तिक
शादी के लिए जो बैग तैयार करें उसके लिए उसमें रोली और हल्दी का स्वास्तिक बनाएं. क्योंकि रोली सुहाग का रंग होता है और हल्दी नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है. इसलिए सबसे पहले स्वास्तिक का निशान बनाया जाता है. स्वास्तिक को बनाने से आपके जीवन में बरकत आती है. इसलिए स्वास्तिक का चिन्ह आपको जरूर बनाना चाहिए.

कहा बनाएं स्वास्तिक?
आपको अपने बैग में स्वास्तिक का चिन्ह ऊपर की तरफ बनाना चाहिए. इसके साथ ही स्वास्तिक बनाने के बाद इसमें 11 या फिर 21 रुपये जरूर रखें. फिर अपने सामान को बैग में अच्छे से अरेंज करें. अपनी शादी का मंगल कार्य इसी तरह से दुल्हन को पैक करना चाहिए.

FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 13:54 IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version