Last Updated:
Shani Dev impact with black color: फैशन के इस दौर में अक्सर काले रंग के कपड़े और काले रंग की घड़ी पहनते हैं. मान्यता है कि काला धागा लोगों को बुरी नजर से बचाता है. साथ ही बुरी शक्तियों से दूर रखता है, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जिनका काला रंग पहनना अशुभ हो सकता है.
ज्योतिष में काले रंग का विशेष महत्व माना गया है. चाहे वह काला धागा हो, काली घड़ी हो या काले रंग की कोई अन्य वस्तु, अक्सर देखा गया है कि लोग नजर-दोष से बचने के लिए हाथ या पैर में काला धागा बांधते हैं. आधुनिक समय में फैशन का चलन भी ऐसा है कि काले रंग के कपड़े और घड़ियों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है.
ऐसी मान्यता है कि काला धागा व्यक्ति को नजर से बचाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है. लेकिन एक सवाल जरूर उठता है, क्या वास्तव में हर व्यक्ति के लिए काला धागा पहनना उचित है. काले रंग का संबंध शनि से जोड़ कर भी देखा जाता है. जिन लोगों की कुंडली में शनि प्रबल है, उन्हें काला रंग शुभ परिणाम देता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन लोगों को भूल कर भी इस रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए. आइए उज्जैन के ज्योतिषआचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि काला रंग किन लोगों को पहनना अशुभ परिणाम देता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल और शनि का शत्रुता का भाव है. ऐसे में मेष राशि वालों को काला रंग नुकसान देता है. इससे जीवन में कई तरह की समस्याएं बनी रहती हैं. इसलिए इस राशि वालों को काले कपड़े, घड़ी ये नहीं पहनना चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह हैं. इस कारण इस राशि के जातकों के लिए भी शनि की बुरी नजर से बचकर रहना जरूरी है. इन लोगों को गलती से भी हाथ या पैर में काला धागा नहीं पहनना चाहिए. बल्कि काले रंग का कम से कम उपयोग करना चाहिए. वरना कुछ बुरा होने की आशंका रहती है.
कथाओं के अनुसार जब शनिदेव का जन्म हुआ, तो उनका रंग गहरा था. इसी कारण कई लोगों ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया और उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ा. इस अनुभव ने शनिदेव को यह समझाया कि काला रंग अक्सर बिना वजह ही अनदेखा कर दिया जाता है. समय के साथ उन्होंने महसूस किया कि शुभ कार्यों, पूजा या धार्मिक आयोजनों में भी काले रंग को महत्व नहीं दिया जाता है.
इसी वजह से शनिदेव ने काले रंग को अपना प्रिय रंग घोषित किया, ताकि इस रंग को सम्मान मिल सके. इसके बाद से भक्त शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काली वस्तुएं – जैसे काला तिल, काला कपड़ा, सरसों का तेल या काला धागा अर्पित करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है.
ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में हो, या जिन पर शनि की कृपा बनी हो, उन्हें अपने दैनिक जीवन में काले रंग का संतुलित रूप से इस्तेमाल करना लाभदायक माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जीवन में स्थिरता आने की मान्यता है.
