Home Uncategorized क्या सच में अविवाहित लड़कियां हनुमान जी की पूजा करें, तो देर...

क्या सच में अविवाहित लड़कियां हनुमान जी की पूजा करें, तो देर से होता है विवाह? जानें क्या कहते हैं पंडित जी?

0
7


Worshiping Lord Hanuman : भारतीय समाज में धार्मिक मान्यताओं का गहरा असर देखने को मिलता है. अक्सर लोग बिना सोचे समझे कुछ बातों को सच मान लेते हैं, खासकर जब बात पूजा पाठ और परंपराओं की होती है. एक ऐसी ही मान्यता बहुत समय से सुनने को मिलती है कि अगर कोई अविवाहित लड़की हनुमान जी की पूजा करे तो उसकी शादी में रुकावट आने लगती है. लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है?

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है. वह बाल ब्रह्मचारी थे और इसी बात को आधार बनाकर लोगों ने यह धारणा बना ली कि जो भी लड़की उनकी पूजा करती है, उसकी शादी में देरी हो सकती है. हालांकि, धार्मिक ग्रंथों या किसी मान्य शास्त्र में इस बात का कोई प्रमाण नहीं है.

ज्योतिषी और कई विद्वान इस बात को साफ कह चुके हैं कि यह पूरी तरह से एक भ्रम है. हनुमान जी की पूजा किसी के लिए भी लाभदायक मानी जाती है, चाहे वह पुरुष हो या महिला. उनके नाम का स्मरण डर, संकट, नकारात्मकता और बुरी शक्तियों से रक्षा करता है. कई बार जब किसी को भय, चिंता या असुरक्षा का अनुभव होता है, तब हनुमान चालीसा का पाठ या उनका नाम लेना एक सकारात्मक प्रभाव डालता है.

कुछ खास नियम हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी होता है, जैसे पूजा के समय पवित्रता बनाए रखना, साफ सफाई का ख्याल रखना और मासिक धर्म के दौरान पूजा से दूर रहना. यह नियम न केवल हनुमान जी की पूजा बल्कि अन्य देवी देवताओं की पूजा के लिए भी माने जाते हैं.

असल में, जो भी मान्यताएं यह कहती हैं कि अविवाहित लड़की हनुमान जी की पूजा नहीं कर सकती या उससे उसकी शादी में देरी होती है, वे केवल परंपराओं में शामिल हुई बातें हैं. इनका कोई धार्मिक या आध्यात्मिक आधार नहीं है. समाज में फैली इन बातों को सही मान लेने से व्यक्ति खुद को लाभकारी चीजों से दूर कर लेता है.

आज के समय में जब हर कोई जागरूक बनने की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में जरूरी है कि हम बिना तथ्य के किसी भी मान्यता को सच न मानें. हनुमान जी की भक्ति केवल शक्ति और सुरक्षा का माध्यम है, न कि किसी के जीवन की रुकावट.

इसलिए अगर कोई अविवाहित लड़की मन से, श्रद्धा से और विश्वास के साथ हनुमान जी की पूजा करना चाहती है, तो इसमें कोई भी बाधा या डर की बात नहीं है. भक्ति में भेदभाव नहीं होता, और न ही भगवान किसी को उसकी श्रद्धा के कारण सज़ा देते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version