Home Uncategorized गजब का स्वाद! बड़े मशहूर हैं यहां के हाथ से बने पेड़े,...

गजब का स्वाद! बड़े मशहूर हैं यहां के हाथ से बने पेड़े, एक बार खा लिया, तो दूसरी मिठाई को नहीं लगाएंगे हाथ

0
18


कन्नौज: यूपी के कन्नौज में हाथ से बना पेड़ा बहुत ही मशहूर है. यहां लोग दूर-दूर से हाथ का पेड़ा खाने और लेने आते हैं. इन पेड़ों की खासियत यह है कि यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, जिसमें मिठास का विशेष ध्यान रखा जाता है.

इत्र नगरी में प्रमुख मिठाइयों में पेड़ा सबसे अलग माना जाता है, जो भी यहां पर इत्र की खरीदारी करने आता है. वह यह हाथ वाले पेड़ा को जरूर खरीद कर अपने साथ ले जाते हैं. इस पेड़ा के ऊपर पिस्ता, बादाम, चिरौंजी, इलायची का प्रयोग इस पेड़े की खूबसूरती और स्वादिष्ट बढ़ा देता है.

जानें यहां के पेड़ा की रेसिपी
कन्नौज में बनने वाला यह पेड़ा बिना किसी मशीन की सहायता के सिर्फ हाथों से ही बनाया जाता है. पूरे कन्नौज में यह मीठा पेड़ा हाथ पेड़ा के नाम से मशहूर है. यह पेड़ा पूरा खोए से बनता है, यहां के दुकानदार दूध को उबालकर उसका खोया बनाते हैं, इसके मानक के अनुसार उसमें चीनी का प्रयोग करते हैं.

इसके बाद हाथ की कारीगरी का प्रयोग करके इसको गोल आकार में बनाकर हाथ से ही डिजाइन दिया जाता है. वहीं, इसकी खूबसूरती के साथ-साथ और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके ऊपर बादाम, चिरौंजी, इलायची, पिस्ता का प्रयोग होता है.

जानें पेड़ा की कीमत
यह मशहूर हाथ पेड़ा देश के साथ-साथ विदेश में भी लोग लेकर जाते हैं. इत्र की खरीदारी करने जो भी व्यक्ति यहां आता है. वह यहां के हाथ से बने पेड़े का स्वाद जरूर लेता है. क्योंकि इसकी मिठास अन्य मिठाइयों की अपेक्षा बिल्कुल अलग रहती है. देसी घी में बनने के कारण यह बहुत ही सुगंधित होता है. वहीं, इसका रेट 400 रुपए प्रति किलोग्राम रहता है.

जानें पेड़ा को लेकर क्या बोले दुकानदार
दुकानदार अमित कुमार वैश्य बताते हैं कि हमारी यह दुकान शंकर स्वीट्स के नाम से प्रसिद्ध है, जो 20 साल से ज्यादा समय से यहां पर है. वैसे तो यह बहुत पुरानी दुकान है, लेकिन 20 सालों से यह इत्र वाली मार्केट बड़ा बाजार अजय पाल रोड पर है. हमारे यहां बनने वाला हाथ का पेड़ा लोग दूर-दूर से खाने और लेने पहुंचते हैं. यह पूरी तरह से शुद्ध दूध और खोए से बनाया जाता है.

दुकानदार ने बताया कि इसमें किसी भी तरह की मशीन का प्रयोग नहीं होता. यह पेड़ा हाथ की कारीगरी से तैयार किया जाता है. इसको सुंदर और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का भी प्रयोग होता है, इस पेड़े में हम लोग क्वालिटी का बहुत ध्यान रखते हैं. लोगों को शुद्ध चीज मिले इसका भी ख्याल रखा जाता है. इसके चलते इसकी डिमांड बहुत दूर-दूर से आती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-shankar-sweets-kannauj-20-year-old-handmade-peda-shop-there-crowd-taste-lovers-here-8665795.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version