Home Uncategorized जमशेदपुर की गर्मी में ठंडक का एहसास कराएगा ये खास शेक, मात्र...

जमशेदपुर की गर्मी में ठंडक का एहसास कराएगा ये खास शेक, मात्र ₹30 में होगा ताजगी का बेहतरीन अनुभव

0
4


आकाश कुमार/जमशेदपुर: जमशेदपुर की गर्मी इस समय अपने चरम पर है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। ऐसे में साकची मार्केट में स्थित नोवेल्टी आइसक्रीम कॉर्नर एक बेहतरीन राहत का स्थान बन गया है. ये दुकान लगभग 40 साल से दिनेश पारीक द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसे शहर के सबसे पुराने और प्रिय ठंडे पेय स्थानों में से एक माना जाता है. बसंत सेंट्रल मॉल के ठीक पीछे स्थित, ये दुकान अपने खआस “नोवेल्टी” शेक के लिए मशहूर है.

ड्राई फ्रूट्स से बना खास शेक

नोवेल्टी एक काफी फेमस शेक है, जो दूध, कस्टर्ड, काजू, पिस्ता और बादाम के संगम से तैयार होता है. इसकी ठंडक और स्वाद गर्मियों में राहत का अहसास कराते हैं. केवल 30 रुपए में एक ग्लास नोवेल्टी शेक, ताजगी का एक शानदार विकल्प प्रस्तुत करता है.

जानें इस खास शेक की कीमत

यहां नोवेल्टी शेक के अलावा कई अलग-अलग प्रकार की आइसक्रीम भी उपलब्ध हैं, जैसे काजू, पिस्ता, चॉकलेट और गुलाब. इन आइसक्रीम की कीमत 15 से 20 रुपए प्रति कोन है, जो इसे और भी लोकप्रिय बनाती है. गर्मियों में यहां दूध की खपत 40 से 45 लीटर तक पहुंच जाती है, जबकि सर्दियों में ये 15 से 20 लीटर तक सीमित रह जाती है.

जब जमशेदपुर के लोग बाजार में होते हैं, तो दिनभर की थकान और गर्मी से राहत पाने के लिए यहां की नोवेल्टी और आइसक्रीम का आनंद लेना नहीं भूलते. दुकान सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है, जिससे लोग किसी भी समय ठंडक का मजा ले सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-special-novelty-shake-made-from-dry-fruits-will-make-you-feel-cool-in-summer-at-rupees-30-only-foodies-local18-8711825.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version