Home Uncategorized दिल्ली हनुमान मंदिर में नववर्ष 2026 पर श्रद्धालुओं की खास तैयारी

दिल्ली हनुमान मंदिर में नववर्ष 2026 पर श्रद्धालुओं की खास तैयारी

0
1


दिल्ली:  नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही राजधानी के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. हर साल की तरह इस बार भी नए साल के मौके पर देश-विदेश से लाखों भक्त हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं. इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पूजा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं. मंदिर के महंत ने Bharat.one से बातचीत में इन सभी इंतजामों की विस्तार से जानकारी दी.

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार

मंदिर प्रशासन ने बताया कि इस बार पानी, बैठने की व्यवस्था, दर्शन लाइन, साफ-सफाई और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर किया गया है. बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है. ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की संख्या भी बढ़ाई गई है.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नववर्ष पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है. मंदिर प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा से जुड़ी पूरी सूची सौंपी है. इसके साथ ही निजी सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाई गई है. CRPF से भी सहयोग लिया गया है. ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. महंत ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा कर्मियों का पूरा सहयोग करें.

विशेष यज्ञ और पूजा का आयोज

इस बार नववर्ष के दूसरे दिन मंदिर में एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. महंत ने बताया कि यह यज्ञ बांग्लादेश में पीड़ित हिंदू भाइयों की सुरक्षा और शांति तथा एक मासूम बच्चे की आत्मा की शांति के लिए किया जाएगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से इस यज्ञ में शामिल होकर सामूहिक प्रार्थना करने की अपील की.

श्रद्धालुओं के लिए आचार-संहिता

मंदिर प्रशासन ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से मर्यादित वस्त्र पहनने की अपील की है. महंत ने कहा कि मंदिर में आने वाले भक्त कुर्ता-पायजामा या सभ्य वस्त्र पहनें. अशोभनीय या अनुचित पश्चिमी परिधान पहनकर आने से बचें. मंदिर आकर अहंकार त्यागकर प्रभु के चरणों में नमन करें.

हर साल टूटते हैं रिकॉर्ड

महंत के अनुसार हर साल नववर्ष पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बनाती है. पिछले साल 1 जनवरी को रिकॉर्ड संख्या में भक्त पहुंचे थे और इस साल भी इससे ज्यादा भीड़ की उम्मीद है. प्रशासन पूरी तरह तैयार है ताकि हर श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सके.

महंत का संदेश

महंत ने कहा कि हनुमान जी की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है. नया साल कैसे शुरू करना है, यह आपके हाथ में है. चाहें तो दिखावे और गलत आदतों में, या फिर प्रभु के दरबार में शीश नवाकर. हम सभी से अपील करते हैं कि मंदिर आएं, पूजा करें और समाज में शांति व सद्भाव के लिए प्रार्थना करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version