Home Uncategorized दिवाली से पहले इस खास नक्षत्र में खरीदें सोना-चांदी, आर्थिक संकट होगा...

दिवाली से पहले इस खास नक्षत्र में खरीदें सोना-चांदी, आर्थिक संकट होगा खत्म, घर में सुख-समृद्धि का होगा वास!

0
7


ऋषिकेश: हिंदू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त और शुभ समय का चयन बहुत आवश्यक माना जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य जीवन में सफलता और समृद्धि लाते हैं. सोना-चांदी जैसे बहुमूल्य आभूषणों की खरीदारी के लिए भी खास मुहूर्त होते हैं, जिनमें इन वस्तुओं को खरीदने से आर्थिक लाभ और सुख-समृद्धि मिलती है. ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.

इस नक्षत्र में खरीदे सोना चांदी

Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्री सच्चा अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी शुभम तिवारी ने बताया कि दीपावली का समय वैसे भी शुभ माना जाता है, लेकिन दीपावली से ठीक 7 दिन पहले एक खास नक्षत्र का आगमन होता है, जिसे पुष्य नक्षत्र कहते हैं. पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ और फलदायक माना जाता है. इस नक्षत्र में सोने-चांदी की खरीदारी करना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है. यह नक्षत्र 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट से शुरू हो रहा है और 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इस दौरान, आप सोना-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं और इसे अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और बरकत लाने का एक अच्छा अवसर मान सकते हैं.

पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन क्या-क्या चीजें खरीदना इस दिन अच्छा रहेगा. पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी के अलावा आप जमीन, मकान, हीरा, वाहन, सफाई का सामान, फ्रिज, टीवी, कंप्यूटर आदि खरीद सकते हैं. इस दिन खरीदी गई चीजें बरकत देने वाली मानी जाती हैं, यानि उनसे आपको मुनाफा ही मिलता है. पंचांग के अनुसार, गुरुवार 24 अक्टूबर को सुबह 11:45 बजे से शुरू करके अगले दिन 25 अक्टूबर को दोपहर तक खरीदारी करना शुभ रहेगा. इस समय के दौरान सोना-चांदी की खरीदारी से आपके घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बढ़ती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version