Home Uncategorized दिसंबर में मिथुन राशि में गुरु का गोचर, 4 राशियों की चमकेगी...

दिसंबर में मिथुन राशि में गुरु का गोचर, 4 राशियों की चमकेगी तकदीर

0
2


Last Updated:

Ujjain News: गुरु की दृष्टि इस राशि के जातकों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी. साझेदारी वाले कामों में तरक्की होगी और व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे. विदेश से जुड़ा कोई प्रस्ताव अचानक फायदा दे सकता है. दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी.

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का अपना विशिष्ट महत्व है. इसी आधार पर आने वाले समय के शुभ-अशुभ संकेतों की गणना की जाती है. अधिकांश लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका आने वाला दिन कैसा बीतेगा. ग्रहों की चाल तय अवधि में न सिर्फ राशि बल्कि नक्षत्र भी बदलती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति का गोचर अत्यंत शुभ माना जाता है. वहीं गुरु का वक्री होना भी एक दुर्लभ संयोग माना जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, पांच दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेंगे. इस परिवर्तन से अनेक राशियों की किस्मत में नई चमक आने वाली है. आइए जानते हैं कि किन राशियों का अच्छा समय शुरू होने जा रहा है.

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. नए अवसर मिलेंगे और पुराने कार्य सफल होंगे. धन लाभ के योग बनेंगे और निवेश से फायदा मिलेगा. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा और पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा. यात्रा, शिक्षा, नौकरी परिवर्तन या नया कार्य शुरू करने के लिए यह गोचर बेहद अनुकूल है.

मिथुन राशि- गुरु का प्रवेश सीधे मिथुन राशि में हो रहा है, इसलिए सबसे अधिक शुभ फल इसी राशि के जातकों को मिलेगा. करियर में नई दिशा मिलेगी. नौकरी बदलने के अवसर मिलेंगे और प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका धन वापस मिलने की संभावना रहेगी. विद्यार्थियों के लिए यह श्रेष्ठ समय है. उच्च शिक्षा, विदेश अवसर और परीक्षा सफलता के प्रबल योग हैं. रिश्तों में स्थिरता आएगी और अविवाहितों को शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं.

सिंह राशि- गुरु की चाल करियर में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है. प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा. वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए प्रोजेक्ट से लाभ संभव है. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी यह समय अत्यंत शुभ रहेगा. परिवार में सौहार्द बना रहेगा और किसी धार्मिक या शुभ कार्य का योग बनेगा.

तुला राशि- गुरु की दृष्टि इस राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगी. साझेदारी वाले कामों में उन्नति मिलेगी और बिजनेस विस्तार के अवसर मिलेंगे. विदेश से जुड़ा कोई प्रस्ताव अचानक लाभ दे सकता है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और प्रेम संबंधों में गंभीरता बढ़ेगी. मानसिक तनाव कम होगा और निर्णय क्षमता मजबूत बनेगी. आर्थिक क्षेत्र में भी साफ सुधार दिखाई देगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homedharm

दिसंबर में मिथुन राशि में गुरु का गोचर, 4 राशियों की चमकेगी तकदीर

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version