Last Updated:
Patna Mahavir Mandir Darshan New Year 2026: बिहार की राजधानी पटना में नए साल 2026 की शुभ शुरुआत करने के लिए लोगों की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ चुकी है. देर रात 11 बजे से ही लोग लाइन में लगना शुरू कर चुके थे. ताकि सुबह-सुबह साल का पहला दर्शन बजरंगबली का हो. ऐसे में अगर आप दर्शन नहीं कर पाएं हैं, तो यहां दर्शन कर सकते हैं.
नए साल 2026 की शुभ शुरुआत करने के लिए लोगों की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी है. देर रात 11 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगना शुरू हो गए थे, ताकि सुबह-सुबह साल का पहला दर्शन बजरंगबली का कर सकें. ऐसे में अगर आप किसी वजह से दर्शन नहीं कर पाए हैं, तो यहां दर्शन कर सकते हैं. गर्भ गृह की सुंदर तस्वीरें मन में नई ऊर्जा भर दे रही हैं.
कोलकाता और बेंगलुरु से विशेष रूप से मंगाए गए ताज़े और सुगंधित फूलों से भगवान के गर्भगृह को भव्य रूप से सजाया गया है. रंग-बिरंगे फूलों से बनी आकर्षक मालाओं से पूरा गर्भगृह मनमोहक नजर आ रहा है. फूलों की इस खास सजावट ने श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित किया है और नए साल के अवसर पर दर्शन का अनुभव और भी यादगार बना दिया है.
आज सुबह 5 बजे आरती के साथ भक्तों के लिए मंदिर के पट खोला गया. तबसे भक्तों के दर्शन करने का सिलसिला जारी है. इसके बाद सुबह 11 बजे, शाम 7:30 बजे और रात 10:30 बजे विशेष आरती होगी. वहीं, शाम 4 बजे भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा. श्रद्धालु रात 11 बजे तक दर्शन कर सकेंगे.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
आपको बता दें कि नए साल के अवसर पर सबसे पहले दर्शन करने के लिए लोगों की लाइन 11 बजे से ही लगने लगी थी. इस समय श्रद्धालुओं की 3 किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है.
स्टेशन रोड से शुरू हुई यह लाइन जीपीओ गोलंबर और बुद्ध स्मृति पार्क के पास तक पहुंच गई है. मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. कतारों को दो हिस्सों में बांटा गया है. एक तरफ पुरुष हैं. जबकि दूसरी तरफ महिलाएं अनुशासित होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
भक्तों की भारी भीड़ देखते हुए मंदिर के आसपास वाहनों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है. ताकि पैदल चलने वाले भक्तों को परेशानी न हो. महावीर मंदिर के आस पास ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदली हुई है. भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है. यह सिलसिला आज दिनभर चलता रहेगा.
भक्तों को जल्दी दर्शन हो जाए, इसके लिए अयोध्या से 10 पुजारी बुलाए गए हैं. सभी अलग अलग शिफ्टों में
भोग लगवाने की सेवा कर रहे हैं. महावीर मंदिर प्रशासन ने आज तीन लाख से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है. इसके लिए सभी समुचित व्यवस्था की गई है.
श्रद्धालुओं के लिए 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया गया है. करीब 180 कारीगरों द्वारा दिन-रात एक कर नैवेद्यम बनाया गया है. मंदिर की ओर से नैवेद्यम के अतिरिक्त काउंटर भी खोले गए हैं. ताकि लोग आसानी से प्रसाद ले सकें.
