Jaldi Shadi Ke Upay: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. इस शास्त्र के माध्यम से भविष्य की गणना की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में ग्रहों को दो वर्गों में बांटा गया है. चंद्र, बुध, गुरु और शुक्र शुभ ग्रह माने जाते हैं. वहीं, मंगल, राहु, केतु और शनि को अशुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है. शुभ ग्रह के रहने पर जातक की शादी शीघ्र हो जाती है. वहीं, अशुभ ग्रहों के चलते विवाह में बाधा आती है.
आदि शक्ति देवी दुर्गा मंदिर
कुंडली में कई प्रकार के दोष लगते हैं. इन दोषों के चलते विवाह में बाधा आती है. अतः प्रकांड पंडित से सलाह लेकर दोष का निवारण कराएं. लेकिन क्या आपको पता है कि देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां माता का दर्शन करने मात्र से ही विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती है. इनमें एक मंदिर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित चोपन में है. इस मंदिर में आदि शक्ति माता जगदम्बा विराजमान हैं.
यह मंदिर सोनभद्र जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से 21 किलोमीटर की दूरी पर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन में स्थित है. इस मंदिर में माता देवी दुर्गा की आकर्षण मूर्ति स्थापित है. मान्यता है कि जिस किसी की भी शादी विवाह में कोई बड़ा या रुकावट आती है. वह या उसके घर से उसके परिजन अगर माता रानी के पास आकर हाजिरी लगाते हुए उनसे विनती करते हैं, तो शीघ्र ही मनोरथ यहां पर पूरी होती है.
इसे भी पढ़ें – Shadi Ke Upay: नहीं हो रही शादी, बार-बार आ रही है बाधा? तो इस दिन करें अचूक उपाय…झट से बन जाएगी बात!
शादी नहीं हो रही तो यहां करें पूजा
Bharat.one ने मंदिर आए भक्तों में से एक महिला से बात की तो उन्होंने बताया गया कि उनके बेटे की शादी में रुकावट आ रही थी. तो माता रानी के दर्शन करने के बाद सुंदर और सुशील बहू उनके घर में आई है. इसके साथ ही माता रानी के आशीर्वाद से उनकी बेटियों की भी शादी रुकी हुई थी, जो अब हो चुकी है. मन्नत पूरी होने के बाद वो दोबारा मंदिर में आई. दूर दराज से यहां भक्त माता रानी के पास दर्शन के लिए आते हैं और ऐसे सभी मनोकामना माता रानी के दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती है.
FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 13:40 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
