Last Updated:
Budh Uday In MahaShivratri 2025: इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी. ज्योतिष आचार्यों की मानें तो इस बार महाशिवरात्रि के दिन बुध देव का शनि की राशि कुंभ में उदय हो रहा है. ऐसे में इसका प…और पढ़ें

महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बनने से इन 5 राशिवालों को लाभ. (Canva)
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि 2025 पर बुध का कुंभ राशि में उदय होने वाला है.
- मेष, मिथुन, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों को लाभ हो सकता है.
- आर्थिक स्थिति में सुधार, प्रमोशन और धन लाभ के भी बन रहे योग.
Budh Uday In MahaShivratri 2025: सनातन धर्म प्रेमियों के लिए महाशिवरात्रि प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह फाल्गुन माह के चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी. ज्योतिष आचार्यों की मानें तो इस बार महाशिवरात्रि के दिन बुध देव का शनि की राशि कुंभ में उदय हो रहा है. ऐसे में इसका प्रभाव 5 राशि के जातकों के लिए बहुत शुभाशुभ होने वाला है. अब सवाल है कि आखिर इस शिवरात्रि पर बुध का कुंभ में राशि होने से किन राशिवालों को लाभ? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
इन 5 राशिवालों के लिए लकी साबित होगा महाशिवरात्रि 2025
मेष: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस राशि के 11वें भाव में बुध ग्रह उदित होंगे, जिससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाएंगे. लंबे समय से रुके सभी काम पूरे होंगे, क्योंकि बाधाएं हटना शुरु हो जाएंगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी में इजाफा होगा. प्रमोशन भी मिल सकता है.
मिथुन: इस राशि के 9वें भाग में बुध ग्रह उदित होने वाले हैं. मिथुन राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ होने वाले हैं. घर में हो रहे विवाद शांत होंगे, जिससे माहौल सकारात्मक होगा. किस्मत आपके साथ रहेगी, जिससे हर काम में सफल होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सिंह: इस ग्रह सिंह के 7वें भाग में उदित होंगे. यह आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा. आपकी आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी. निवेश का मौका भी मिलेगा, जिससे जबरदस्त लाभ हो सकता है. व्यापार में बुलंदियां छू सकते हैं. दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी.
मकर: इस राशि के दूसरे भाग में बुध ग्रह के उदित होने से जीवन की हर समस्या का निपटारा होगा. माता-पिता का इस दौरान आशीर्वाद मिलेगा. धन का लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस दौरान हर शब्द सोच समझकर बोलें. करियर में तरक्की मिलेगी.
कुंभ: कुंभ की लग्न राशि में बुध देव उदित होंगे. व्यापार में सफलता मिलेगी, जिससे धन लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से समाज में ख्याति बढ़ेगी. जमीन से जुड़े कार्य कर सकते हैं, जिसमें लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा.
February 15, 2025, 15:17 IST
महाशिवरात्रि पर बुध देव का कुंभ राशि में हो रहा उदय, 5 राशियों पर होगी धनवर्षा