Home Uncategorized यूपी का 500 साल पुराना अनोखा मंदिर, नेपाल से भी दर्शन करने...

यूपी का 500 साल पुराना अनोखा मंदिर, नेपाल से भी दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु, दर्शन से भक्तों की पूरी होती है मनोकामना

0
4


Last Updated:

Maharajganj Mata Kali Madir: यूपी के महाराजगंज में 500 साल से अधिक पुराना माता काली का मंदिर है. यहां देश-विदेश के श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता का दर्शन करने पहुंचते हैं. इस मंदिर की मान्यता है कि मनोकामना मा…और पढ़ें

X

काली माता मंदिर, इटहिआ

हाइलाइट्स

  • महराजगंज में 500 साल पुराना काली माता का मंदिर है.
  • नेपाल से भी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.
  • मंदिर में भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

महराजगंज: यूपी के महराजगंज जनपद पड़ोसी देश नेपाल के साथ सीमा साझा करता है. इसके साथ ही जनपद का एक बड़ा हिस्सा सीमावर्ती क्षेत्र में आता है. महराजगंज जिले की बात करें, तो यह जिला नेपाल देश से लगा हुआ है. यहां जिले के ज्यादातर क्षेत्र ऐसे हैं. जहां की एक बड़ी संख्या में लोगों का भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आना जाना लगा रहता है. इन सीमावर्ती क्षेत्रों में कई मशहूर धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनकी अपनी-अपनी अलग-अलग धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताएं हैं.

ऐसे ही महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के सीमावर्ती हिस्सों में आने वाले इटहिया में एक 500 साल पुरानी एक काली माता का मंदिर है. यह मंदिर अपने आप में बेहद खास है, जो अपने ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताओं की वजह से दूर-दूर तक फेमस है. यहां स्थानीय क्षेत्र में एक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था इस मंदिर से  जुड़ी हुई है. यहां समय-समय पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है.

500 साल से अधिक पुराना है ये मंदिर

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के इटहिया में स्थित मिनी बाबा धाम यानी इटहिया का शिव मंदिर बहुत ही लोकप्रिय है. इस शिव मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर यह प्राचीन काली माता का मंदिर है, जो बेहद खास है. मंदिर के पुजारी ने Bharat.one से बातचीत के दौरान बताया कि शिव मंदिर का जिस तरह से विकास हुआ है. साथ ही लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ी है. इसके बाद भी मंदिर का प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया है.

मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर 500 सालों से भी ज्यादा पुराना है, जिसका अपना एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है. स्थानीय लोगों के बीच इस मंदिर को लेकर चर्चा रहती है. साथ ही समय-समय पर लोग इस मंदिर परिसर में एकत्र होते हैं. उन्होंने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी लोग यहां बड़ी संख्या मे आते हैं.

नेपाल से भी दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु

एक शांत वातावरण में स्थित होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. यहां का वातावरण इतना शांत और स्वच्छ है कि लोग यहां आते रहते हैं. यह मंदिर लोगों के बीच श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बन चुका है. मंदिर के पुजारी ने बताया कि लोग यहां पूजा-पाठ के लिए तो आते ही हैं. बल्कि लोग इस मंदिर से बहुत सी मनोकामनाएं भी मांगते हैं. यहां भक्तों की सभी  मनोकामनाएं पूरी भी होती हैं. 500 साल पुराने इस मंदिर में यूपी के साथ ही नेपाल के श्रद्धालु बडी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

homedharm

यूपी का 500 साल पुराना अनोखा मंदिर, नेपाल से दर्शन करने पहुंचते हैं भक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version