Last Updated:
Saharanpur News: सहारनपुर के जड़ौदा पांडा गांव में बाबा नारायण दास का सैकड़ों साल पुराना जूड़ मंदिर है. मंदिर के पास का तालाब चमत्कारी माना जाता है, जहां की मिट्टी चर्म रोगों को ठीक करती है. इस तालाब में नहाने वाल…और पढ़ें
title=जूड़ मंदिर के पास बना तालाब है चमत्कारी, चर्म रोगों को करता है ठीक
/>
जूड़ मंदिर के पास बना तालाब है चमत्कारी, चर्म रोगों को करता है ठीक
हाइलाइट्स
- सहारनपुर के जड़ौदा पांडा गांव में चमत्कारी तालाब है.
- तालाब की मिट्टी चर्म रोगों को ठीक करती है.
- दूर-दूर से लोग इस मिट्टी को लेने आते हैं.
अंकुर सैनी/सहारनपुर: सहारनपुर में जहां गंगा जमुना का संगम है, तो वहीं यहां के पानी और मिट्टी में भी देवताओं का वास है. यही कारण है कि सहारनपुर के कई क्षेत्रों की मिट्टी आज भी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. हम बात कर रहे हैं महाभारत कालीन सहारनपुर के गांव जड़ौदा पांडा की, जहां सैकड़ों साल पुराना बाबा नारायण दास का जूड़ मंदिर मौजूद है. बाबा नारायण दास की इस गांव सहित 12 गांव पर असीम कृपया बनी हुई है. इसलिए मंदिर के पास बना तालाब भी अपने आप में काफी खास है. क्योंकि यहां पर स्नान और यहां की मिट्टी का शरीर पर लेपन करने से लोगों के शरीर के रोग दूर होते हैं. इस मिट्टी को लेने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर पहुंचते हैं. लोगों का मानना है कि यहां की मिट्टी से लेपन करने से शरीर के चर्म रोग ठीक हो जाते हैं. तालाब के सौंदर्यकरण के लिए सरकार से भी पैसा आया है और तालाब का सौंदर्य करण कराकर इसमें दोबारा से पानी छोड़ा जाएगा जिससे कि लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार इस तालाब में नहाकर अपने चर्म रोगों से छुटकारा पाएं.
जूड़ मंदिर के पास बना तालाब है चमत्कारी, चर्म रोगों को करता है ठीक
जड़ौदा पांडा निवासी पंकज शर्मा ने Bharat.one से बात करते हुए बताया कि इस गांव में बाबा नारायण दास की सैकड़ों साल पुरानी समाधि है, जिसमें बाबा नारायण दास स्वयं व अपने साथ एक कुत्ता, एक घोड़ा और अपने एक सेवक को लेकर यहां की धरती में समा गए थे. जहां पर आज उनकी समाधि बनी हुई है. बाबा नारायण दास की इस गांव पर असीम कृपा है. वहीं समाधि के पास बना तालाब अपने आप में एक अनोखा महत्व रखता है. इस तालाब में नहाने वाला व्यक्ति अपने चर्म रोगों से मुक्त हो जाता है. पहले इस तालाब में पानी हुआ करता था, लेकिन अब यह तालाब धीरे-धीरे सूखता जा रहा है. लेकिन इस तालाब की मिट्टी आज भी चर्म रोगों को ठीक करती है. लोग इस तालाब की मिट्टी को ले जाकर अपने शरीर पर इस मिट्टी का लेपन करते हैं. दूर-दूर से लोग इस तालाब की मिट्टी को लेने यहां पर आते हैं. बताया जाता है कि कभी बाबा नारायण दास इस तालाब में स्नान किया करते थे. इसी कारण से इस तालाब की मिट्टी चर्म रोगों से छुटकारा देती है.
Saharanpur,Saharanpur,Uttar Pradesh
March 16, 2025, 10:54 IST
यूपी के इस तालाब की मिट्टी में है चमत्कार! लगाते ही छूमंतर होते हैं कई रोग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
