Home Uncategorized वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के इस विशेष मंत्र का करें जाप,...

वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के इस विशेष मंत्र का करें जाप, बेहद है शुभ, बुद्धि, ज्ञान में होगी वृद्धि – Bharat.one हिंदी

0
0


homevideos

मां सरस्वती के इस विशेष मंत्र का करें जाप, बेहद है शुभ, ज्ञान में होगी वृद्धि

 

Saraswati Puja Mantra: आज वसंत पंचमी का दिन है. आज ही के दिन सरस्वती पूजा भी मनाई जा रही है. वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है, इसलिए आज स्कूल, कॉलेज और घरों में मां सरस्वती की लोग श्रद्धा भाव से पूजा-आरती करते हैं. उनके मंत्रों का जाप करते हैं. मां सरस्वती को बुद्धि, विद्या, ज्ञान की देवी माना जाता है. आज आप भी अपने घर में सरस्वती पूजा कर रहे हैं तो उनके इस शक्तिशाली मंत्र “ॐ सरस्वती नमो नमः” (Om Saraswati Namo Namah) का जाप अवश्य करें. इस मंत्र का अर्थ है ‘मां सरस्वती को मेरा नमस्कार.’ यह एक बेहद ही शक्तिशाली और शुभ मंत्र है. विद्यार्थियों को नियमित इस मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे उन्हें मां का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में सफलता. वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इस मंत्र का जाप करने से एकाग्रता और सीखने-समझने की क्षमता बढ़ती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई शुरू करने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version