Home Uncategorized शनिदेव साल 2025 के अंत तक इन 5 राशिवालों पर रहेंगे मेहरबान!...

शनिदेव साल 2025 के अंत तक इन 5 राशिवालों पर रहेंगे मेहरबान! कर्मफलदाता की कृपा से हर काम होगा आसान, देखें अपनी राशि

0
9


Last Updated:

Shani Dev favourite rashi: साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है. ऐसा होने से कुछ राशि के जातकों पर कर्मफलदाता शनिदेव जमकर कृपा बरसाएंगे. आपकी राशि में क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

शनिदेव साल 2025 के अंत तक इन 5 राशिवालों पर रहेंगे मेहरबान! देखें अपनी राशि

साल 2025 में शनिदेव के राशि परिवर्तन से इन राशि के जातकों को लाभ. (Canva)

हाइलाइट्स

  • साल 2025 में शनि देव का इस राशि में परिवर्तन होगा.
  • कर्क, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशियों पर शनि की कृपा रहेगी.
  • शनि की कृपा से इन राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ होगा.

Saturn Transit 2025: साल 2025 शुरू हुए लगभग 2 माह बीतने वाले हैं. इस साल कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव होगा. अगले माह यानी मार्च 2025 में शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं. इसलिए शनिदेव को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है. इसलिए इसका शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव भी किसी राशि पर अधिक दिनों तक रहता है. वैसे तो शनि को क्रूर ग्रह माना गया है, लेकिन इस साल 2025 के अंत तक कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी शनिदेव कुछ राशि के जातकों पर जमकर कृपा बरसाएंगे. इन राशियों के बारे में Bharat.one को बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

शनिदेव कब करेंगे राशि परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सभी नौ ग्रहों की अलग-अलग राशियां होती हैं. यदि शनि ग्रह की बात करें तो वह 29 मार्च 2025 को शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे. यहां पर वे 3 जून 2027 तक रहेंगे. शनि के ढाई वर्षों बाद राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी तो कुछ पर साढे़साती शुरू होगी.

इन राशिवालों पर कृपा बरसाएंगे शनिदेव

कर्क: शनि और शुक्र कर्क राशि के आठवें घर में युति करते हैं. इससे इन राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में अचानक वृद्धि होगी. लंबे समय से लंबित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. उन्हें पेशेवर तौर पर कई अच्छे परिणाम मिलेंगे.

तुला: इस राशि शनि देव की सबसे प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है और यह शनि ग्रह की उच्च राशि होती है. इस राशि के लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं. अगर कुंडली में शनि सही जगह पर हो, तो ये लोगों को खूब तरक्की देते हैं.

धनु: इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और शनि देव और बृहस्पति के बीच दोस्ती का रिश्ता है. इसलिए धनु वालों पर शनि देव हमेशा कृपा बरसाते हैं. जब शनि की साढ़ेसाती चलती है, तब भी धनु राशि वालों को नुकसान की जगह फायदा होता.

मकर: मकर राशि भी शनिदेव की प्रिय राशि मानी जाती है. इस राशि के जातकों पर शनिदेव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं. कहा जाता है कि शनि की पूजा करने से मकर राशि वालों की सारी परेशानियां दूर होती हैं.

कुंभ: कुंभ राशि भी शनि देव की प्रिय राशि है. इस राशि के लोग अक्सर धनवान और खुशहाल होते हैं. शनि देव इन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. कुंभ राशि के लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती, और इनके काम भी आसानी से पूरे हो जाते हैं.

homedharm

शनिदेव साल 2025 के अंत तक इन 5 राशिवालों पर रहेंगे मेहरबान! देखें अपनी राशि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version