Home Uncategorized शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, किसी को व्यापार में हानि तो...

शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, किसी को व्यापार में हानि तो कोई झेलेगा आर्थिक नुकसान, 5 राशियों पर बुरा असर

0
20


हाइलाइट्स

शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर करने से कुछ राशि वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.इस गोचर का असर पूरी 12 राशियों पर पड़ेगा, जहां वृषभ, कर्क राशि वालों को इसका लाभ मिलने वाला है.

Venus Transit Into Virgo : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है तो जीवन में प्रेम, सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं रहती क्योंकि इस ग्रह को भौतिक सुख सुविधाओं का कारक माना जाता है. फिलहाल, शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर करने से कुछ राशि वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, शुक्र ग्रह 24 अगस्त 2024 की देर रात 1 बजकर 16 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस गोचर का असर पूरी 12 राशियों पर पड़ेगा, जहां वृषभ, कर्क राशि वालों को इसका लाभ मिलने वाला है. वहीं तुला सहित 5 राशियों के लिए यह गोचर समस्याओं को बढ़ाने वाला है. किसको है अलर्ट रहने की ज़रूरत, आइए जानते हैं.

​1. मेष राशि
शुक्र ग्रह के इस गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा. आपको इस समय में परेशानियां उठाना पड़ सकती हैं. यदि आप व्यापारी हैं तो इस समय में आपको घाटा हो सकता है. आ​र्थिक परेशानी के कारण आपके लिए यह समय संभल कर चलने का है.

2. मिथुन राशि
यदि आपकी राशि मिथुन है तो सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि यह समय आपके लिए कई मुश्किलें खड़ी कर सकता है. यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपका ट्रांसफर हो सकता है. यही नहीं प्रेम के मामले में भी यह समय सही नहीं है और इस समय में दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

3. सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं और शुक्र के गोचर से आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस समय यदि आप मेहनत काफी करते हैं तब भी उसका अच्छा फल मिलने की उम्मीद ना करें. आपको इस समय में आपके जीवनसाथी से तालमेल बनाने की कोशिश करना होगी.

4. तुला राशि
यह शुक्र की स्वराशि है लेकिन कन्या राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों को परेशानी उठाना पड़ सकती है. खासतौर पर स्वास्थ्य के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है. साथ ही यदि आप व्यापारी हैं तब भी आपके लिए यह समय परेशानी बढ़ाने वाला ही रहने वाला है.

5. धनु राशि
इस राशि के जातकों पर शुक्र के कन्या राशि में गोचर का बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है. यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इसमें बदलाव हो सकता है. वहीं आप व्यापारी हैं तो आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है. साथ ही इस समय में आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी खराब हो सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version