Home Uncategorized 1 दिन में लाखों श्रृद्धालु पहुंचते हैं तिरुपति बालाजी, देश ही नहीं...

1 दिन में लाखों श्रृद्धालु पहुंचते हैं तिरुपति बालाजी, देश ही नहीं विदेशी भक्त भी आते हैं दर्शन को, अनोखा है इतिहास और मान्यताएं!

0
6



हाइलाइट्स

तिरुपति बालाजी मंदिर, जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है.यह भारत के सबसे धनी और प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थलों में से एक है.

Tirupati Balaji Temple : तिरुपति बालाजी मंदिर, जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है और यह भारत के सबसे धनी और प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थलों में से एक है. इस मंदिर में विष्णु निवास के पास भगदड़ मच गई जिससे कुछ लोगों की मौत की खबर है वहीं कई घायल हो गए हैं. आपको बता दें यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है और लाखों श्रद्धालु यहां प्रतिदिन दर्शन के लिए आते हैं. इसकी लोकप्रियता न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी है. तिरुपति मंदिर का इतिहास और धार्मिक मान्यताएं बहुत खास हैं जिसके बारे में जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

तिरुपति बालाजी मंदिर का इतिहास
तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण करीब 300 ईसवी में शुरू हुआ था, और यह स्थान भगवान वेंकटेश्वर की पूजा का प्रमुख केंद्र बन गया. मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण कई राजाओं ने करवाया था, लेकिन 18वीं शताब्दी में जर्नल राघोजी भोसले की भूमिका इसके निर्णाण में खास मानी जाती है. तिरुपति बालाजी मंदिर का इतिहास पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा हुआ है. माना जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर यहां भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए प्रकट हुए थे. साथ ही, कुछ धार्मिक ग्रंथों में यह भी उल्लेखित है कि भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण ने लंका से लौटते समय तिरुपति में विश्राम किया था. इस मंदिर को “पृथ्वी का बैकुंठ” भी कहा जाता है, जो हिंदू धर्म के एक प्रमुख विश्वास के रूप में प्रसिद्ध है.

किस देवता की होती है पूजा?
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में तिरुमाला पहाड़ी पर स्थित भगवान वेंकटेश का मंदिर है जहां भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर रूप की पूजा होती है. हर साल यहां लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

तिरुपति बालाजी मंदिर में केश दान की परंपरा
तिरुपति बालाजी मंदिर में एक खास परंपरा है जिसे ‘केश दान’ कहा जाता है. यहां हर दिन हजारों भक्त अपने बालों को भगवान वेंकटेश्वर के चरणों में समर्पित करते हैं. यह परंपरा एक तरह से भक्तों द्वारा अपने अहंकार और सांसारिक इच्छाओं को त्यागने का प्रतीक मानी जाती है. केश दान की यह परंपरा मोक्कू के नाम से भी जानी जाती है. भक्त यह मानते हैं कि बालों को भगवान को समर्पित करने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

इसके अलावा, केश दान की प्रक्रिया में कुछ नियम हैं. श्रद्धालुओं को पहले मंदिर अथॉरिटी से खुद ब्लेड लेना होता है और इसके बाद वे अपने बाल कटवाते हैं. बाल कटवाने के बाद, उन्हें स्नान कर के ताजे कपड़े पहनकर मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने होते हैं. यह पूरी प्रक्रिया भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव होती है, जो उन्हें भगवान के करीब महसूस कराती है.

तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर के चमत्कार और मान्यताएं
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर (भगवान विष्णु) के सम्मान में समर्पित है. माना जाता है कि वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति पर जो बाल हैं, वे असली बाल हैं. इन बालों की विशेषता यह है कि ये कभी उलझते नहीं हैं और हमेशा मुलायम रहते हैं. यही नहीं, मूर्ति का पिछला हिस्सा हमेशा नम रहता है और यदि ध्यान से सुना जाए तो इसमें समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई देती है.

मंदिर के दरवाजे के पास एक छड़ी रखी जाती है, जिसका उपयोग मान्यता के अनुसार भगवान के बाल रूप को मारने के लिए किया गया था, जिससे उनकी ठोड़ी पर चोट आई. इस घटना के बाद से बालाजी की ठोड़ी पर चंदन का लेप लगाने की परंपरा शुरू हुई. इसके अलावा, तिरुपति बालाजी की मूर्ति में एक अन्य रहस्य है. सामान्यतः यह प्रतीत होता है कि मूर्ति गर्भगृह के बीच में है, परंतु जब आप बाहर से देखेंगे तो पाएंगे कि यह मंदिर के दायीं ओर स्थित है.

हर गुरुवार को मूर्ति को सफेद चंदन से रंगा जाता है. जब यह चंदन हटाया जाता है, तो मूर्ति पर माता लक्ष्मी के चिन्ह बन जाते हैं, जो इसे और भी अद्भुत बनाते हैं. इन चमत्कारों और रहस्यों के कारण तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां लाखों भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ आते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version