Home Uncategorized 24 कैरेट स्वर्ण पत्र, माणिक, पन्ना, मोती, मूंगा, हीरे से जड़ित 10...

24 कैरेट स्वर्ण पत्र, माणिक, पन्ना, मोती, मूंगा, हीरे से जड़ित 10 फिट ऊंची राम की मूर्ति कर्नाटक से पहुंची अयोध्या, इस दिन से होगा दर्शन

0
2


Last Updated:

AYODHYA NEWS: अयोध्या में प्रभु श्रीराम से जुड़ी एक और भव्य कलाकृति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से प्रभु श्रीराम की एक विशाल और अत्यंत सुंदर प्रतिमा अयोध्या पहुंची है. यह प्रतिमा कर्नाटक की पारंपरिक शिल्प कला और तंजावुर पेंटिंग शैली से प्रेरित है.

ayodhya

इस अद्भुत प्रतिमा के निर्माण में लगभग 2800 घंटे का समय लगा कलाकार ने इसे तंजावुर पेंटिंग शैली में सजाया है, जिसमें 24 कैरेट के स्वर्ण पत्र, माणिक, पन्ना, मोती, मूंगा और हीरे जैसे कीमती रत्नों का प्रयोग किया गया है. प्रतिमा शीशम की लकड़ी से बने एक मजबूत फ्रेम में स्थापित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 10 फीट, चौड़ाई 6 फीट और गहराई करीब ढाई फीट है. इस विशाल और कीमती प्रतिमा को भारतीय डाक विभाग की लॉजिस्टिक सेवा के माध्यम से बेंगलुरु से अयोध्या तक सुरक्षित पहुंचाया गया.

ayodhya

डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा को एक ट्रक के माध्यम से तीन दिनों में अयोध्या लाया गया है. इस दौरान केवल डाक विभाग का एक कर्मचारी और ट्रक चालक ही इसके साथ मौजूद थे. विशेष बात यह रही कि इतनी मूल्यवान मूर्ति की सुरक्षा के लिए किसी अतिरिक्त सुरक्षा एजेंसी को तैनात नहीं किया गया, बल्कि पूरी जिम्मेदारी भारतीय डाक विभाग ने स्वयं निभाई.

ayodhya

अयोध्या पहुंचने के बाद, डाक विभाग के पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार द्वारा यह प्रतिमा विधिवत रूप से राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी गई.इसके बाद प्रतिमा को राम मंदिर परिसर में स्थित तुलसीदास मंदिर के समीप स्थापित किया गया है.इस भव्य कृति को देखने के लिए श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

डाक विभाग के अधिकारी के मुताबिक यह प्रतिमा बेंगलुरु से तीन दिनों में अयोध्या ट्रक के माध्यम से पहुंचा है इस प्रतिमा को लाने में डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक ड्राइवर थे डाक विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों ने यह प्रतिमा राम मंदिर ट्रस्ट को सौपा है अब 29 दिसंबर को इस प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा.

ayodhya

यह प्रतिमा न केवल प्रभु श्रीराम की भक्ति का प्रतीक है, बल्कि भारतीय पारंपरिक कला, शिल्प और डाक विभाग की विश्वसनीय सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है. अब यह प्रतिमा रामनगरी की शोभा बढ़ाएगी. जो कीमती रत्नो से जड़ित है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

स्वर्ण पत्र, मणिक, पन्ना, मोती, मूंगा, हीरी जड़ित राम की मूर्ति अयोध्या पहुंची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here