Last Updated:
Amethi news: अमेठी के गौरीगंज के एमजेएस पब्लिक स्कूल में 8वी की छात्रा वैष्णवी ने अयोध्या में बने प्रभु श्री राम के मंदिर का मॉडल तैयार किया है. इसे बनाने में छात्रा को तीन दिन का समय लगा. यह मॉडल बेहद खूबसूरत है. जिसें हूबहू राम मंदिर की तरह तैयार किया गया हैं. वैसें तो मन्दिर पर अब तक करोडों अरबों रुपए खर्च किए गए लेकिन नन्ही उंगलियों के जरिए बडा कमाल किया.
अमेठीः श्रद्धा जब सच्ची हो, तो साधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती. इस नन्हीं कलाकृति को देखिए. इसे किसी बड़े इंजीनियर ने नहीं, बल्कि अमेठी की 8वीं की छात्रा नें तैयार किया. जिस राम मंदिर पर करोडों अरबों रुपए खर्च हुए उस मन्दिर कों छात्रा नें मात्र 40 रूपए में तैयार कर एक मिसाल पेश कर दी.
14 वर्ष का संघर्ष और वनवास, मॉडल के पीछे की प्रेरणा
वेस्ट मटेरियल से तैयार किया मॉडल
वैष्णवी की इस कलाकृति की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए उसमें इट पत्थर सीमेंट और किसी महंगे सामान का सहारा नहीं लिया बल्कि घर में पड़े कार्डबोर्ड और वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके मंदिर के शिखर, स्तंभों और बारीकियों को उकेर दिया और फिलहाल छात्रा द्वारा तैयार किया गया यह मॉडल इंजीनियरिंग और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण पेश कर रहा है.
वैष्णवी की इस उपलब्धि पर एमजेंएस ग्रीन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने खुशी जाहिर की है. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वैष्णवी ने न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाई है, बल्कि अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति गहरा लगाव भी प्रदर्शित किया है. स्थानीय लोग भी छोटी सी उम्र में वैष्णवी की इस बड़ी सोच की सराहना कर रहे हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
