Home Lifestyle Health Ban on Nimesulide Tablet| Ban on Nimesulide Tablet latest Newsनिमेसुलाइड पर सरकार...

Ban on Nimesulide Tablet| Ban on Nimesulide Tablet latest Newsनिमेसुलाइड पर सरकार का बड़ा फैसला, 100 एमजी से ज्यादा की गोलियों पर तुरंत रोक

0
0


Last Updated:

Ban on Nimesulide Tablet: केंद्र सरकार ने दर्द निवारक दवाई निमेसुलाइड टैबलेट को बैन कर दिया है. बुधवार को केंद्र सरकार ने फैसला लेते हुए निमेसुलाइड के सभी खाने (ओरल) वाले टैबलेट्स के निर्माण, बिक्री और वितरण पर बैन लगा दिया है.

निमेसुलाइड टैबलेट के निर्माण, बिक्री और वितरण पर बैन लग गया है. (फाइल फोटो)

Nimesulide Tablet Ban: आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने दर्द निवारक दवा (Painkiller) निमेसुलाइड (Nimesulide) को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला सुनाया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से निमेसुलाइड के हाई डोज़ वाले फॉर्मूलेशन के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब देश में 100 मिलीग्राम (100mg) से अधिक मात्रा वाली निमेसुलाइड की ओरल (मुंह से ली जाने वाली) दवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सरकार ने दवा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत प्रभाव से इन दवाओं का निर्माण बंद करें. इसके साथ ही, मेडिकल स्टोर्स और वितरकों को भी इनकी बिक्री और वितरण रोकने का आदेश दिया गया है.

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

निमेसुलाइड एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर तेज दर्द, बुखार और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है. हालांकि, लंबे समय से स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस दवा के हाई डोज़ से होने वाले दुष्प्रभावों, विशेषकर लिवर (Liver) पर पड़ने वाले बुरे असर को लेकर चिंता जताते रहे हैं. माना जा रहा है कि मरीजों की सुरक्षा और दवा के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है.

आम जनता पर क्या होगा असर?

इस प्रतिबंध का अर्थ है कि अब बाजार में निमेसुलाइड की केवल 100mg तक की निर्धारित खुराक ही उपलब्ध होगी. 100mg से ज्यादा की डोज वाली टैबलेट या कैप्सूल अब गैर-कानूनी माने जाएंगे. डॉक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मानक खुराक (100mg) अभी भी उपलब्ध रहेगी, लेकिन इसका सेवन भी केवल डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए.

फार्मा कंपनियों को झटका

सरकार के इस फैसले से उन फार्मा कंपनियों पर असर पड़ेगा जो हाई डोज़ वाली निमेसुलाइड बना रही थीं. उन्हें अब अपने स्टॉक को वापस मंगाना होगा और उत्पादन प्रक्रिया में बदलाव करना होगा. यह कदम भारत में दवाओं के नियमन और ‘ड्रग सेफ्टी’ को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homelifestyle

निमेसुलाइड पर सरकार का बड़ा फैसला, 100 एमजी से ज्यादा की गोलियों पर तुरंत रोक


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-governments-big-decision-on-nimesuliden-immediate-ban-on-tablets-of-more-than-100-mg-10017934.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version