आज का पंचांग, 11 अप्रैल 2025: आज शुक्रवार व्रत रवि योग में है. आज चैत्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, ध्रुव योग, गर करण, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है. रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव होता है, जिससे सभी प्रकार के दोष मिट जाता है. आज रवि योग 06:00 ए एम से बन रहा है, जो दोपहर तक रहेगा. जो लोग शुक्रवार व्रत हैं, वे आज प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा कमलगट्टा, कमल, लाल गुलाब के फूल, माला, अक्षत्, लाल सिंदूर, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से करें. पीली कौड़ियां अर्पित करें और शंख का उपयोग करें. माता लक्ष्मी को खीर, बताशा, दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं. उसके बाद श्री लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्तम आदि का पाठ करें. शुक्रवार की व्रत कथा सुनें. पूजा के बाद आरती न करें.
शुक्रवार के दिन कुंडली का शुक्र दोष दूर करने के उपाय कर सकते हैं. शुक्र मजबूत करने के लिए इत्र लगाएं. सफेद रंग के कपड़ों का उपयोग करें. इस दिन आप खीर, शक्कर, सफेद कपड़े, चांदी, सौदर्य सामग्री, इत्र आदि का दान करें. इससे आपको लाभ मिलेगा. शुक्र के प्रबल होने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है. ग्लैमर, फिल्म, फैशन, मीडिया से जुड़े क्षेत्र में लोगों को कामयाबी मिलती है. धन की कमी दूर होती है. वैदिक पंचांग से जानते हैं आज के मुहूर्त, रवि योग, भद्रा, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग, 11 अप्रैल 2025
आज की तिथि- चतुर्दशी – 03:21 ए एम, अप्रैल 12 तक, फिर पूर्णिमा
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 03:10 पी एम तक, उसके बाद हस्त
आज का करण- गर – 02:09 पी एम तक, वणिज – 03:21 ए एम, अप्रैल 12 तक, विष्टि
आज का योग- ध्रुव – 07:46 पी एम तक, व्याघात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- कन्या
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:00 ए एम
सूर्यास्त- 06:45 पी एम
चन्द्रोदय- 05:26 पी एम
चन्द्रास्त- 05:26 ए एम, अप्रैल 12
आज के शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:30 ए एम से 05:15 ए एम
अमृत काल: 07:08 ए एम से 08:55 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:43 पी एम से 07:06 पी एम
रवि योग: 06:00 ए एम से 03:10 पी एम
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:00 ए एम से 07:35 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:35 ए एम से 09:11 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:22 पी एम से 01:58 पी एम
चर-सामान्य: 05:09 पी एम से 06:45 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:33 पी एम से 10:57 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:22 ए एम से 01:46 ए एम, अप्रैल 12
अमृत-सर्वोत्तम: 01:46 ए एम से 03:10 ए एम, अप्रैल 12
चर-सामान्य: 03:10 ए एम से 04:35 ए एम, अप्रैल 12
अशुभ समय
राहुकाल- 10:47 ए एम से 12:22 पी एम
गुलिक काल- 07:35 ए एम से 09:11 ए एम
यमगण्ड- 03:33 पी एम से 05:09 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:33 ए एम से 09:24 ए एम, 12:48 पी एम से 01:39 पी एम
भद्रा- कल, 03:21 ए एम से 05:59 ए एम तक
भद्रा वास स्थाान- पाताल लोक
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
भोजन में – 03:21 ए एम, अप्रैल 12 तक, उसके बाद पाताल में.
