Home Uncategorized Aaj Ka Panchang 2025: सर्वार्थ सिद्धि योग में कालाष्टमी व्रत आज, काल...

Aaj Ka Panchang 2025: सर्वार्थ सिद्धि योग में कालाष्टमी व्रत आज, काल भैरव दूर करेंगे रोग-दोष, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

0
9


Last Updated:

aaj ka panchang 20 february 2025: कालाष्टमी व्रत आज है. इसमें रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करते हैं. आज के दिन 2 शुभ योग रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेंगे. आज फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, ध्रुव…और पढ़ें

सर्वार्थ सिद्धि योग में कालाष्टमी आज, काल भैरव दूर करेंगे कष्ट, जानें मुहूर्त

आज का पंचांग, 20 फरवरी 2025

हाइलाइट्स

  • आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बनेंगे.
  • कालाष्टमी व्रत में काल भैरव की पूजा करें.
  • राहुकाल: 02:00 पी एम से 03:25 पी एम.

आज का पंचांग, 20 फरवरी 2025: आज के दिन 2 शुभ योग रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेंगे. गुरुवार को फाल्गुन की मूासिक कालाष्टमी है. आज फाल्गुन कृष्ण सप्तमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, ध्रुव योग, बव करण, दक्षिण का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. 09:58 ए एम से अष्टमी तिथि शुरू होगी. कालाष्टमी व्रत की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त का महत्व है, इसलिए कालाष्टमी व्रत आज है. इसमें रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करते हैं. इनको तंत्र और मंत्र का देवता माना जाता है. इनकी कृपा से व्यक्ति को रोग, दोष, तंत्र-मंत्र आदि से मुक्ति मिलती है. मंत्रों की सिद्धियों के लिए भी काल भैरव की पूजा करते हैं. पूजा के समय काल भैरव को इमरती, पान, मालपुआ, जलेबी, नारियल आदि का भोग लगाते हैं.

गुरुवार के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और केले के पौधे की पूजा करते हैं. इस दिन भगवान विष्णु को हल्दी, अक्षत्, पीले फूल, केला, बेसन के लड्डू, चने की दाल, गुड़, तुलसी के पत्ते, पंचामृत आदि अर्पित करते हैं. विष्णु सहस्रनाम, चालीसा, गुरुवार की व्रत कथा पढ़ते हैं. उसके बाद विष्णु जी की आरती करते हैं. विष्णु कृपा से दांपत्य जीवन सुखमय होगा. जिनके विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो वह दूर होती है. कुंडली का गुरु दोष भी दूर होता है. यदि गुरु कमजोर है तो आप केसर का तिलक लगाएं. हल्दी, चने की दाल, पीले वस्त्र, पीतल, सोना आदि का दान किसी ब्राह्मण या अपने गुरु को करें. आज के पंचांग से जानते हैं गुरुवार का मुहूर्त, शुभ योग, चौघड़िया समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 20 फरवरी 2025
आज की तिथि- सप्तमी – 09:58 ए एम तक, फिर अष्टमी
आज का नक्षत्र- विशाखा – 01:30 पी एम तक, उसके बाद अनुराधा
आज का करण- बव – 09:58 ए एम तक, बालव – 11:02 पी एम तक, फिर कौलव
आज का योग- ध्रुव – 11:34 ए एम तक, उसके बाद व्याघात
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:15 पी एम
चन्द्रोदय- 01:19 ए एम, फरवरी 21
चन्द्रास्त- 10:55 ए एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग
रवि योग: 06:55 ए एम से 01:30 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 01:30 पी एम से 06:54 ए एम, फरवरी 21
ब्रह्म मुहूर्त: 05:14 ए एम से 06:04 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:28 पी एम से 03:14 पी एम
अमृत काल: 04:27 ए एम, फरवरी 21 से 06:13 ए एम तक

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 06:55 ए एम से 08:20 ए एम
चर-सामान्य: 11:10 ए एम से 12:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:50 पी एम से 06:15 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 06:15 पी एम से 07:50 पी एम
चर-सामान्य: 07:50 पी एम से 09:25 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:35 ए एम से 02:09 ए एम, फरवरी 21
शुभ-उत्तम: 03:44 ए एम से 05:19 ए एम, फरवरी 21
अमृत-सर्वोत्तम: 05:19 ए एम से 06:54 ए एम, फरवरी 21

अशुभ समय
राहुकाल- 02:00 पी एम से 03:25 पी एम
गुलिक काल- 09:45 ए एम से 11:10 ए एम
यमगण्ड- 06:55 ए एम से 08:20 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:42 ए एम से 11:27 ए एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास
श्मशान में – 09:58 ए एम तक, गौरी के साथ.

homedharm

सर्वार्थ सिद्धि योग में कालाष्टमी आज, काल भैरव दूर करेंगे कष्ट, जानें मुहूर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version