अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में बीते 22 जनवरी को बालक राम अपने मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. बालक राम के विराजमान होने के बाद हर पर्व हर उत्साह बड़े धूमधाम के साथ राम मंदिर में मनाया जा रहा है. इस कड़ी में बालक राम के विराजमान होने के बाद पहली विजयदशमी राम मंदिर में खास होगी. बालक राम को विभिन्न प्रकार का भोग लगेगा, तो नवीन वस्त्र प्रभु राम धारण भी करेंगे.
बालक राम धारण करेंगे वस्त्र
अयोध्या में विगत 10 सालों से प्रधानमंत्री मोदी की सफलता के लिए धार्मिक अनुष्ठान करने वाले राम दल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने विजयदशमी में बालक राम को धारण करने के लिए वस्त्र राम मंदिर के मुख्य पुजारी को समर्पित किया है. यह वस्त्र आज अयोध्या के बालक राम धारण करेंगे.
धूमधाम से बनाया जा रहा है विजयदशमी
धूमधाम के साथ बालक राम के दरबार में विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है. विजयदशमी पर्व के मौके पर बालक राम नवीन वस्त्र धारण कर राम भक्तों को अद्भुत दर्शन दे रहे हैं. वस्त्र समर्पित करने वाले रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने बताया कि विजयदशमी 2014 से लेकर अभी तक प्रधानमंत्री मोदी की सफलता के लिए हम धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं.
आज प्रभु राम को विजयदशमी के मौके पर रामा दल ट्रस्ट की तरफ से नई पोशाक भेंट की गई है. यह वस्त्र बालक राम विजयदशमी के मौके पर धारण करेंगे. इसके साथ ही इसमें धर्म ध्वज भी है, जो राम मंदिर में फहराया जाएगा.
राम मंदिर के पुजारी ने बताया
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि विजयदशमी के मौके पर रामा दल ट्रस्ट की तरफ से प्रभु राम को नई पोशाक भेंट की गई है. आज शनिवार के दिन के हिसाब से पोशाक दी गई है. इतना ही नहीं राम मंदिर के चारों दिशाओं में विजय पताका भी फहराया जाएगा.
उसके लिए विजय पताका भी रामा दल ट्रस्ट की तरफ से दिया गया है. रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम का संकल्प पिछले 10 सालों से था, जो आज विजयदशमी के मौके पर पूरा हुआ. इस उपलक्ष्य में इन्होंने वस्त्र भेंट किया है. प्रभु राम को यह विजयदशमी के मौके पर धारण कराया जाएगा.
FIRST PUBLISHED : October 12, 2024, 11:45 IST
