Home Uncategorized Budh Gochar 2024: 22 अगस्त से कर्क में बुध फिर करेगा गोचर,...

Budh Gochar 2024: 22 अगस्त से कर्क में बुध फिर करेगा गोचर, 3 राशिवाले रहें सावधान, करियर, आय और सेहत पर होगा अशुभ प्रभाव!

0
8


बुद्धि के कारक ग्रह बुध का राशि परिवर्तन 22 अगस्त को होने वाला है. एक बार फिर बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करेगा. 22 अगस्त को सुबह 06:22 ए एम पर बुध सिंह राशि से कर्क में आएगा. बुध के गोचर करने से 3 राशि के लोगों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. उन लोगों के करियर, आमदनी और सेहत पर अशुभ प्रभाव हो सकता है. बुध ग्र​ह 4 सितंबर तक कर्क राशि में रहेगा. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से बता रहे हैं कर्क में बुध गोचर का किन 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव हो सकता है.

बुध गोचर 2024: ये 3 राशिवाले रहें सावधान!

सिंह: कर्क राशि में बुध का गोचर सिंह राशि के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. आपको रुपयों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस मामले में आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं. आपको कोर्ट या सरकरी नोटिस का सामना करना पड़ सकता है.

इस समय में आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है. आपका खर्च अचानक से बढ़ सकता है. फिजूलखर्ची के कारण धन की कमी होगी और आपको जरूरी कार्यों के लिए रुपए उधार या कर्ज लेने पड़ सकते हैं. 22 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. उसमें आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: 22 अगस्त को बुध करेगा राशि परिवर्तन, 4 राशिवालों की चमक उठेगी किस्मत! नई नौकरी, घर, वाहन सुख योग

धनु: कर्क में बुध का गोचर धनु राशि के लोगों के लिए नकारात्मक प्रभाव वाला साबित हो सकता है. इस बीच आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों को पार्टनरशिप के कामों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्यों​कि इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है. कोई बड़ी डील करने से भी बचें.

वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी. जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है. छोटी बातों को तूल देने से रिश्ता प्रभावित होगा. ऐसी स्थिति से बचना चाहिए. आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से परामर्श करें, उसके बाद ही दवाएं लें.

यह भी पढ़ें: कब है जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा? देखें भाद्रपद के व्रत-त्योहार

कुंभ: बुध का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के लिए अशुभ प्रभाव वाला हो सकता है. इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है. आप बाहर का खानपान बंद कर दें. खानपान में संयम बरतें. इस बीच आपके शत्रु भी सक्रिय होंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में आप अपने कार्यों और योजनाओं को लेकर गोपनीयता बरतें.

आपको सलाह दी जाती है कि 22 अगस्त से 4 सितंबर के बीच किसी को रुपए उधार न दें क्योंकि वह रुपए आपके फंस सकते हैं. उसके वापस मिलने की उम्मीद न के बराबर होगी. यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version