Last Updated:
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, रणनीतिकार थे. उन्हें अपने समय में एक कुशल सलाहकार माना जाता था, जिनसे लोग सलाह लेने दूर-दूर से आते थे. हालांकि, आज के समय में भी आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई सला…और पढ़ें

Chanakya Niti: इन लोगों की मदद करन से पहले दस बार सोच लें, वरना जीवन में बढ़ जाएंगी मुश्किलें
हाइलाइट्स
- हमेशा दुखी रहने वाले लोगों की मदद से बचें.
- नशे की लत में डूबे लोगों से दूरी बनाएं.
- बुरे चरित्र वाले लोगों की मदद न करें.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री व महान शिक्षक भी माने जाते थे. उनके ज्ञान और विद्वत्ता को हर व्यक्ति जानता है. आचार्य चाणक्य अपने समय में एक उत्तम सलाहकार के रूप में भी जाने जाते थे, उनकी सलाह लोगों के लिए मार्गदर्शन का काम करती थी. वहीं आज के समय में भी माना जाता है कि अगर आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई सलाह का अमल अपने जीवन में कर लिये जाएं तो उनका जीवन सफल, समृद्ध और खुशहाल बन सकता है.
आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य ने अपने विचारों को चाणक्य नीतिशास्त्र में उतार है. चाणक्य नीति नामक इस शास्त्र में व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है. जिसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है कि मनुष्य को अपने जीवन में कुछ लोगों की मदद करने से बचकर रहना चाहिए. उनके अनुसार जब आप इन लोगों की मदद करते हैं तो इसका खामियाजा आपको जीवनभर पछताना तक पड़ जाता है. तो चाणक्य नीति के अनुसार, जानते हैं कि व्यक्ति को किन लोगों की मदद करने से बचकर रहना चाहिए.
श्लोक- मूर्खाशिष्योपदेशेन दुष्टास्त्रीभरणेन च।
दु:खिते सम्प्रयोगेण पंडितोऽप्यवसीदति।
मूर्ख व्यक्ति की मदद करना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग मूर्खों की श्रेणी में आते हैं उनकी मदद करना आपके लिए घातक हो सकता है. क्योंकि अगर हम मूर्ख व्यक्ति को ज्ञान देने की कोशिश करते हैं और उसकी भलाई करने की सोचते हैं तो भी वह मूर्ख व्यक्ति इस बात को नहीं समझेगा. बल्कि ये लोग फिजूल में तर्क-वितर्क करते हुए हमें नुकसान पहुंचा सकता है. इसीलिए ऐसे लोगों से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें.
यह भी पढ़ें- Rang Panchami Upay: रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, धन-धान्य से भर जाएगी झोली!
नशे की लत में डूबे लोग
नशे में डूबे लोग अपनी ज़िन्दगी को अपने ही तरीके से जीते हैं. अगर ये आपसे मदद मांगते हैं, तो समझिए कि इनकी मदद करना खुद को परेशानी में डालना है. नशे की लत के कारण ये बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करते हैं और कभी भी गलत काम कर सकते हैं. इनसे दूरी बनाए रखना आपके लिये हमेशा फायदेमंद रहता है.
बुरे चरित्र वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग चरित्र के बुरे होते हैं उन लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखने में ही भलाई होती है. वहीं अगर ऐसे लोगों की मदद करना आपके लिए काफी बुरा हो सकता है. क्योंकि ऐसे लोगों की मदद करने से न केवल आपकी छवि खराब हो सकती है, बल्कि आपके परिवार का भी अपमान हो सकता है. इसलिए इनसे जितना दूर रहेंगे, उतना ही आपके लिए बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Plant: घर की उत्तर दिशा में लगा लें ये 3 पौधे, दोगुना तेजी से मिलेगा फल, धन-संपत्ति में होगी बरकत!
इसलिए अपनी ऊर्जा और समय उन लोगों की मदद करने में खर्च करें जिन लोगों को उसकी असल में उपयोगिता हो और आपको भी उसका लाभ प्राप्त हो. न कि उन पर अपना समय व मदद खर्च करें जो खुद को कभी बदलने के लिए तैयार नहीं होते.
March 16, 2025, 12:25 IST
इन लोगों की मदद करन से पहले दस बार सोच लें वरना जीवन में बढ़ जाएंगी मुश्किलें