Home Uncategorized Chhath Puja 2024: घाट पर जाए बिना भी गंगा जल में दे...

Chhath Puja 2024: घाट पर जाए बिना भी गंगा जल में दे सकते हैं अर्घ्य, नगर निगम ने कर दी ये कमाल की व्यवस्था

0
7


पटना. लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पटना नगर निगम ने इस साल विशेष तैयारियों की शुरुआत की है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और कोविड-19 के बाद बदले हुए माहौल को ध्यान में रखते हुए, पटना नगर निगम ने इस साल ‘गंगा जल आपके द्वार’ जैसी सुविधाएं प्रदान कर श्रद्धालुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नया रूप दिया है.

जी छठव्रती गंगा घाट पहुंच कर अर्घ्य नहीं दे पाते हैं वे अपने छत या गार्डन में कृत्रिम तरीके से गंगा जल की व्यवस्था कर अर्घ्य देते हैं. ऐसे में, छठ व्रतियों को पवित्र गंगा जल लाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए नगर निगम ने गंगा नदी से टैंकर के माध्यम से गंगा जल को गली-मोहल्लों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है. इस पहल से व्रतियों को गंगा घाट तक जाने की जरूरत नहीं है. उनके घर के पास ही उन्हें पवित्र जल मिल रहा है. गंगा जल उन स्थानों पर भी पहुंचाया जा रहा है जहां लोग अपने घर या मोहल्ले में छोटे तालाब बनाकर अर्घ्य देने की परंपरा का पालन करते हैं. इस प्रकार की सुविधा ने लोगों के लिए आस्था को बनाए रखते हुए सुविधा को और बढ़ा दिया है.

कृत्रिम तालाबों में गंगा जल का सम्मेलन
शहर के विभिन्न हिस्सों में बने कृत्रिम तालाबों में भी गंगा जल मिलाया जाएगा, ताकि जो लोग घाटों तक न पहुंच सके, वे घर के पास ही पवित्र जल से अर्घ्य दे सकें. इस प्रकार की पहल नगर निगम की धार्मिक भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है. तालाबों में गंगा जल मिलने से स्थानीय स्तर पर व्रतियों को उसी पवित्रता का अहसास होगा, जो उन्हें गंगा घाट पर महसूस होती है.

सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा निगरानी
पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत छठ घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. इंटीग्रेटेड कंट्रोल और कमांड सेंटर में बैठी टीम इन कैमरों से पूरे पर्व के दौरान पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी. यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा का अहसास दिलाने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सहूलियत प्रदान करेगी.

आसमान ने जहां दिखें बड़ा बैलून, समझें वहीं है घाट
घाटों की पहचान आसान बनाने के लिए नगर निगम ने घाटों पर बड़े आकार के बैलून लगाए हैं. यह बैलून दूर से ही श्रद्धालुओं को घाटों की दिशा बताने में सहायक होंगे, जिससे नए श्रद्धालुओं को भी घाट पर पहुंचने में आसानी होगी. पटना नगर निगम का यह प्रयास छठ पर्व को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए किए गए सभी प्रयासों को और भी शानदार बना रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version