देवघर: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं. इस दिन तुलसी पूजन अवश्य करना चाहिए. क्योंकि, तुलसी को माता लक्ष्मी का ही रूप माना गया है. एकादशी के दिन तुलसी पूजने से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं. वहीं, अगर जातक के घर मे कुछ समस्या है या घर मे आर्थिक तंगी है तो देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से समस्याओं से निजात मिल सकती है. यहां जानें पूरी विधि…
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहते हैं. इस साल 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी की तिथि पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे. सभी प्रकार के मांगलिक कार्य की भी शुरुआत होगी. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा की जाती है. इससे घर मे सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या हो समाप्त हो जाती है.
देवउठनी एकादशी के दिन ये उपाय जरूर करें
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी का बेहद खास महत्व होता है. इन दिन तुलसी का पूजन करने से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं. साथ ही इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं. जैसे एकादशी के दिन तुलसी मे लाल धागा अवश्य बांधें. साथ ही तुलसी मे सिंदूर और श्रृंगार का सामान अर्पण करना चाहिए. हो सके तो तुलसी और शालिग्राम भगवान का विवाह कराएं. देवउठनी एकादशी के दिन दूध में गन्ने का रस मिलाकर अभिषेक करें. हर बाधा समाप्त हो जाएगी. हर बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक तंगी भी समाप्त हो जाएगी.
FIRST PUBLISHED : November 10, 2024, 08:53 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
