Home Uncategorized elon musk spacex ipo june 2026 gajalakshmi rajyog made by jupiter venus...

elon musk spacex ipo june 2026 gajalakshmi rajyog made by jupiter venus conjunction positive effects as per astrology | गजलक्ष्मी राजयोग में एलन मस्क ला रहे दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ, करेगा और मालामाल! जानें गुरु-शुक्र की युति का क्या होगा शुभ प्रभाव

0
2


Last Updated:

Elon Musk Spacex IPO In Gajalakshmi Rajyog: एलन मस्क स्पेसएक्स का आईपीओ लाने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. इस आईपीओ को जून 2026 में आने की उम्मीद है. उस समय में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा. आइए जानते हैं कि गजलक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव क्या होता है?

ख़बरें फटाफट

गजलक्ष्मी राजयोग में आएगा एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ. (AI Photo)

Elon Musk Spacex IPO In Gajalakshmi Rajyog: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अपनी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ लाने वाले हैं. शेयर बाजार में उनकी इस कंपनी की वैल्यू करीब ₹137.95 लाख करोड़ हो सकती है. इस लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. एलन मस्क का यह आईपीओ इस साल जून में आने की उम्मीद है. 28 जून को उनका जन्मदिन है, ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह आईपीओ उस दिन आ सकता है. ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से जिस समय में एलन मस्क का आईपीओ आएगा, उस समय गजलक्ष्मी राजयोग होगा. जून के समय में कर्क राशि में शुक्र और गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा.

जून में कब बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग

पंचांग के अनुसार देखा जाए तो इस समय देवों के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. वे 2 जून 2026 दिन मंगलवार को 2 बजकर 25 ए एम पर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे. वे कर्क राशि में 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 50 पी एम तक रहेंगे.

वहीं दैत्यों के गुरु और भौतिक सुख सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र अभी मकर राशि में हैं, लेकिन वे 8 जून 2026 दिन सोमवार को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे. वे 4 जुलाई 2026 दिन शनिवार को शाम 07 बजकर 18 मिनट तक इस राशि में रहेंगे.

इस आधार पर देखा जाए तो कर्क राशि में गुरु और शुक्र ग्रह की युति 8 जून को 05 बजकर 47 मिनट से होगी. गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग 8 जून 2026 से लेकर 4 जुलाई 2026 तक रहेगा. शुक्र के कर्क राशि से निकलते ही गजलक्ष्मी राजयोग भंग हो जाएगा.

गजलक्ष्मी राजयोग के लाभ

गजलक्ष्मी राजयोग में देखा जाए तो देव गुरु बृहस्पति अपार ज्ञान और बुद्धि के स्वामी हैं, वहीं शुक्र सुख और सुविधाओं को देने वाले हैं. आइए जानत हैं गजलक्ष्मी राजयोग के लाभ के बारे में.

  • जब गजलक्ष्मी राजयोग बनता है तो व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है, व्यक्ति आर्थिक संकट से बाहर निकलता है. आय के नए स्रोत बनाने में सफलता मिलती है.
  • जिनकी राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बनता है, उन लोगों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है. मकान, गाड़ी का सुख प्राप्त होता है, एक राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं.
  • गजलक्ष्मी राजयोग के समय में निवेश से लाभ होता है. पिता की संपत्ति, शेयर बाजार, लॉटरी आ​दि में व्यक्ति को बड़ा धन लाभ हो सकता है.
  • कार्यक्षेत्र में व्यक्ति का सम्मान और प्रभाव बढ़ता है. उसे कोई नई जिम्मेदारी मिलती है या प्रमोशन, नई जॉब का योग बनता है. सरकार, शासन-सत्ता से सहयोग मिलता है.
  • शुक्र के शुभ प्रभाव की वजह से व्यक्ति का दांपत्य जीवन सुखमय होता है. लव लाइफ के लिए यह समय उत्तम हो सकता है. संंबंध प्रेमपूर्ण होता है. लाइफ में रोमांस और व्यक्तित्व आकर्षक बढ़ता है.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homeastro

गजलक्ष्मी राजयोग में एलन मस्क ला रहे दुनिया का सबसे बड़ा IPO, करेगा और मालामाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version