Last Updated:
Moongfali Chaat Recipe : रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे के अनुसार मूंगफली हरी चटनी चाट प्रोटीन का सस्ता स्रोत है, जो बॉडी डिटॉक्स और मसल्स मजबूत करने में मददगार है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
रांची : वैसे काजू, पिस्ता और बादाम तो बाजार में काफी महंगा बिकता है. कई बार लोगों के बजट से भी यह बाहर होता है, जिससे वह खरीद नहीं पाते हैं. ऐसे में प्रोटीन का सोर्स पूरा कर पाना भी मुश्किल होता है. ऐसे में आप मूंगफली को ट्राई कर सकते हैं और साधारण मूंगफली नहीं, बल्कि इसका हरी चटनी वाली चाट बना लिया जाए तो फिर क्या कहना है. आयुर्वेदिक डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं. आइये जानते हैं इसके फायदे के बारे में
मूंगफली है प्रोटीन का अच्छा श्रोत
झारखंड की राजधानी रांची के जाने-माने आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि मूंगफली प्रोटीन का बहुत ही अच्छा श्रोत माना जाता है. अगर आप सुबह में 100 ग्राम मूंगफली लेते हैं तो आराम से 25- 26 ग्राम आपको प्रोटीन मिल जाएगा. यानी की डेली इनटेक का 50% आप एक बार में ही ले सकते हैं. इसको आप चाट बनाकर भी और खास पर हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं.
जानें कैसे बनाएं हरी चटनी वाली मूंगफली चाट
मूंगफली चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंगफली को कम से कम 8 घंटा अच्छे से फुला लें. इससे इसका फैट निकल जाता है. फिर मूंगफली मे बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ खीरा और बारीक कटा हुआ टमाटर, काला नमक, थोड़ा सा चाट मसाला और थोड़ा सा नींबू डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आपको धनिया पत्ता, पुदीना और मूली इन तीनों का नमक डालकर चटनी बनाना है.
इन सभी को और चटनी जो आपने तैयार की है. इसमें डाल दें और अच्छे से मिलाने पर बनकर तैयार है आपका मूंगफली का चाट. वह भी हरी चटनी वाली. यकीन मानिए खाने में इतना स्वादिष्ट लगेगी कि आप एक बार खाएंगे तो फिर आप इसी तरीके से बार-बार बनाएंगे. आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि धनिया व पुदीना में बॉडी डिटॉक्स करने के तत्व होते हैं. ऐसे में जब इसको मिलाकर खाते हैं तो प्राकृतिक रूप से आपकी किडनी से लेकर लीवर तक डिटॉक्स होते हैं.
मिलते हैं कई फायदे
उन्होंने आगे बताया कि इसके कई सारे फायदे मिलते हैं. एक तो आपकी बॉडी के मसल्स बनते हैं, बॉडी में ताकत आती ही है अगर आप इस तरीके से हर दिन प्रोटीन का सेवन करते हैं तो जल्दी घुटने घिसने व जोड़ों में दर्द, कमजोरी यह सारी समस्या देखने को नहीं मिलेगी. इसलिए प्रोटीन इनटेक बहुत जरूरी है और मूंगफली बहुत महंगा नहीं है. इसे हर वर्ग के लोग आसानी से खा सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-ayurvedic-doctor-vk-pandey-highlights-benefits-of-moongfali-chaat-recipe-local18-ws-l-10121245.html
