Last Updated:
Hanuman Ji Blessings Sign: हनुमान जी अपने भक्तों पर सदैव ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं. साथ ही वे अपने भक्तों की मदद के लिए कहीं ना कहीं से अपने दूतों को किसी न किसी रूप में भेज देते हैं.

Hanuman Ji Blessings Sign: अगर मिल रहे हैं ये 4 संकेत तो समझ लें, आप पर बनी हुई है हनुमान जी की विशेष कृपा
हाइलाइट्स
- बड़ी दुर्घटना से बचना हनुमान जी की कृपा का संकेत है.
- हनुमान जी से जुड़े आयोजनों में पहुंचना भी कृपा का संकेत है.
- सपनों में हनुमान जी के दर्शन होना भी कृपा का संकेत है.
Hanuman Ji Blessings Sign: सनातन धर्म के अनुसार कलयुग के देव हनुमान जी कहलाते हैं. हनुमान जी उन सात चिरंजीवी में से एक हैं जो इस पृथ्वी पर आज भी मौजूद हैं. मान्यता हैं कि हनुमान जी की जो भी भक्त श्रद्धा से पूजा करता है उसे हनुमान जी किसी न किसी रूप में अवश्य दर्शन देते हैं और हमेशा उसके आस-पास रहकर उसकी हर दुविधा का समाधान भी करते हैं.
लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि हमारी भक्ति व हमारी पूजा से हनुमान जी प्रसन्न हैं या नहीं और हम कैसे समझें कि पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा दृष्टि हमपर बनी हुई है. तो आइए भगवताचार्य पंडित राघवेंद्र शास्त्री से जानते हैं कुछ ऐसे संकेत, जो हमें समझने में मदद करते हैं कि हमारे पर हनुमान जी की कृपा बनी हुई है.
बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचना
अगर कभी आपके साथ ऐसा हो कि आप किसी बड़ी परेशानी में फंस जाएं या किसी बड़ी दुर्घटना से आपका सामना हो जाए और ऐसे परिस्थिति में कोई अंजान व्यक्ति आपकी मदद करके आपकी समस्या को दूर कर दे तो समझ जाएं कि वह भगवान हनुमान का ही दूत है. महाबली हनुमान कभी अपने भक्त को किसी दुविधा में अकेला नहीं छोड़ते हैं.
यह भी पढ़ें- Gita Updesh: रिश्तों में कभी कम नहीं होगा प्यार, बस याद रखें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कही ये 3 बातें
हनुमान जी से जुड़े आयोजनों में पहुंचना
यदि कभी ऐसा हो कि आप बिना किसी प्रयोजन के ही हनुमान जी से जुड़े आयोजनों में पहुंच जाएं या बार- बार उनकी लीला कथाओं को सुनने का मौका मिलता रहे तो समझ जाएं हनुमान जी की आप पर विशेष कृपा है.
सपने में मिले ये संकेत
ऐसे लोग जो हनुमान जी के अनन्य भक्त हैं उनको अक्सर स्वप्न में हनुमान जी के दर्शन होते हैं. जो यह संकेत देते हैं कि हनुमान जी आपके साथ हैं. साथ ही यदि आपको स्वप्न में रामकथा, संकीर्तन या किसी मंदिर के दर्शन होते हैं तो समझ जाएं कि हनुमान जी की कृपा आप पर सदैव बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- Chaitra Month 2025 Upay: चैत्र माह के पहले गुरुवार को कर लें तुलसी का उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
शनि की बुरी दृष्टि से होगा बचाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव हर राशि पर ढाई साल तक गोचर होते है. जितने समय तक राशि पर शनि का प्रभाव रहता है उस दौरान जातक को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लेकिन ऐसे लोग जो हनुमान जी के भक्त है वह सदैव शनि के प्रकोप से बचे रहते हैं. शनि देव हनुमान भक्तों पर अपना कोई प्रभाव नहीं डाल पाते हैं. तो अगर आपकी राशि में भी शनि हैं लेकिन आप हनुमान जी की उपासना करते हैं तो समझ जाएं कि वह पल-पल आपकी रक्षा में आपके साथ खड़े हुए हैं.
March 18, 2025, 15:11 IST
अगर मिल रहे ये 4 संकेत, तो समझ लें पवनपुत्र हनुमान जी का है आपके सिर पर हाथ!