Home Uncategorized Healthy Momos: स्टीम-फ्राईड तो कुछ भी नहीं, इन मोमोज का स्वाद होता है...

Healthy Momos: स्टीम-फ्राईड तो कुछ भी नहीं, इन मोमोज का स्वाद होता है बेस्ट, सेहत को भी नहीं पहुंचेगा नुकसान

0
10


Healthy Momos: दिल्ली के मोमोज बहुत फेमस हैं. इनका स्वाद इतना अलग होता है कि खाते ही लोग खुश हो जाते हैं. स्टीम-फ्राईड ही नहीं आप दिल्ली में पत्ते वाले मोमोज भी खा सकते हैं. इन नए तरह के मोमोज को दिल्ली की जनता खूब पसंद कर रही है. आइए जानते हैं कि इन मोमोज में आखिर ऐसा क्या खास है.

पत्ते वाले मोमोज हैं बहुत खास
पत्ते वाले मोमोज पारंपरिक मोमोज से बिल्कुल अलग होते हैं. इन्हें बांस के पत्तों में लपेटकर स्टीम किया जाता है, जिससे मोमोज में एक अनोखी खुशबू और स्वाद आता है. बांस के पत्तों की हल्की महक, मोमोज के मसालों के साथ मिलकर इसे और भी लजीज बना देती है. इससे मोमोज का स्वाद बहुत अलग आता है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं अनपढ़ मोमोज वाली…जिनके हाथों में है जादू, वड़ा पाव गर्ल की तरह हो गई हैं वायरल, देखें Video

खाने वाले लोगों को है बहुत पसंद 
पत्ते वाले मोमोज का स्वाद चख चुके एक ग्राहक, अमन शर्मा ने कहा, “मैंने पहले कभी इस तरह के मोमोज नहीं खाए थे. बांस के पत्तों की महक और मोमोज का स्वाद बहुत अनोखा है. इसे खाने के बाद साधारण मोमोज फीके लगने लगते हैं.”

कहां मिलते हैं पत्ते वाले मोमोज?
दिल्ली के विभिन्न फूड स्टॉल्स और स्ट्रीट वेंडर्स पर अब यह अनोखा व्यंजन मिल रहा है. खासतौर पर चांदनी चौक, लाजपत नगर और साकेत जैसे इलाकों में ये मोमोज काफी चर्चा में हैं. कुछ दुकानों पर मिलने वाले मोमोज तो इतने खास हैं कि लोगों की लंबी लाइन तक लग जाती है.

स्वाद के साथ सेहत के भी बेस्ट
पत्ते वाले मोमोज अनोखे स्वाद के के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. बांस के पत्तों में लिपटे होने के कारण इनका स्टीम प्रोसेस से तैयार होते हैं. कम तेल और मसालों में पकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-must-try-healthy-famous-momos-prepare-in-less-oil-famous-for-best-taste-local18-8706338.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version