Home Uncategorized Laddu Gopal Bhog Niyam: लड्डू गोपाल को लगाते हैं चाय, कोल्ड ड्रिंक,...

Laddu Gopal Bhog Niyam: लड्डू गोपाल को लगाते हैं चाय, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट का भोग, तो जान लें ऐसा करना सही या गलत?

0
9


Last Updated:

Laddu Gopal Bhog Niyam: मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में लड्डू गोपाल स्थापित होते हैं और उनकी सेवा-पूजा विधि-विधान से होती है, उस घर में सुख-समृद्धि व शांति हमेशा वास करती है. कई बार लोग घर में जो बनाते हैं, उसक…और पढ़ें

लड्डू गोपाल को चाय, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट का भोग लगाना सही या गलत?

लड्डू गोपाल को चाय, कोल्ड ड्रिंक का भोग लगाना सही या गलत?

हाइलाइट्स

  • लड्डू गोपाल को चाय, कोल्ड ड्रिंक का भोग सही नहीं.
  • भगवान के रूप में पूजते हैं तो बाहरी चीजें न चढ़ाएं.
  • झूठा या अशुद्ध भोग लड्डू गोपाल को न लगाएं.

Laddu Gopal Bhog Niyam: आजकल लोग अपने घरों में लड्डू गोपाल को स्थापित करते हैं और प्रतिदिन उनकी सेवा करते हैं. उन्हें नहलाने से लेकर उनके सोने तक सभी कार्य बिलकुल वैसे करते हैं जैसे कि एक मनुष्य करता है. उसी तरह लड्डू गोपाल को तरह-तरह के भोग भी अर्पित किये जाते हैं. कुछ लोग तो उन्हें घर पर बने पकवानों का भोग लगाते हैं तो कई लोग उन्हें बाहर की चीजों का भोग लगाते हैं.

इसके साथ ही आजकल लोग जो स्वयं खाते या पीते हैं उन सभी बाहरी चीजों सहित चाय, बिस्कुट, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक आदि चीजों का भी भोग लड्डू गोपाल को लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि लड्डू गोपाल को इन चीजों का भोग लगाना सही है या गलत? तो आइए जानते हैं भगवताचार्य पंडित राघवेंद्र शास्त्री से कि क्या लड्डू गोपाल को चाय, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट नमकीन का भोग लगाना सही है.

क्या लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं चाय, बिस्कुट, कोल्ड-ड्रिंक का भोग
शास्त्रों में लड्डू गोपाल की पूजा व सेवा के कई नियमों को बताया गया है. इन नियमों में उन्हें लगने वाले भोग का भी विस्तार से वर्णन किया गया है. जिसमें उल्लेख किया गया है कि लड्डू गोपाल को कब और क्या भोग लगाना चाहिए. इसके साथ ही क्या भोग नहीं लगाना चाहिए और किन चीजों का भोग लगाने से परहेज करना चाहिए.

वहीं अगर शास्त्रों में बताये गये नियमों का पालन किया जाये तो लड्डू गोपाल को चाय, कोल्डड्रिंक, बिस्कुट आदि चीजों का भोग लगाना सही नहीं माना जाता है. क्योंकि इन चीजों में बाहरी तत्व मिले होते हैं. लेकिन अगर लड्डू गोपाल के भक्त उन्हें लोक धारणाओं के दृष्टि से इन चीजों का भोग लगाना चाहते हैं तो वे लगा सकते हैं इसमें कुछ गलत नहीं है.

लाला के रुप में करते हैं सेवा तो लगा सकते हैं भोग
शास्त्रों के अनुसार, अगर आप लड्डू गोपाल की सेवा भगवान के रुप में नहीं बल्कि अपने लाला या घर के बेटे के रुप में करते हैं तो आप उन्हें चाय, कोल्ड ड्रिंक या बिल्कुट आदि बाहरी चीजों का भोग लगा सकते हैं. लेकिन अगर आप उन्हें भगवान के रुप में पूजते हैं तो ये सभी चीजें उन्हें भोग में बिलकुल अर्पित ना करें.

झूठा, अशुद्ध भोग ना लगाएं
अगर आप अपने लड्डू गोपाल को चाय, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट आदि चीजों का भोग लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उन्हें गलती से भी झूठा या अशुद्ध भोग अर्पित ना किया जाए. इसके साथ ही बाहरी ऐसी कोई चीज का भोग ना लगाएं जो कि आपकी लड्डू गोपाल की सेवा में दोष उत्पन्न करें और लड्डू गोपाल आपको नाराज हो जाएं.

homedharm

लड्डू गोपाल को चाय, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट का भोग लगाना सही या गलत?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version