Last Updated:
Mangal Gochar 2026: साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में है और लोगों की नजरें 2026 पर टिकी हुई हैं. नया साल केवल कैलेंडर बदलने का समय नहीं होता, बल्कि ग्रहों की चाल भी कई बड़े बदलाव लेकर आती है. खास तौर पर जब कोई शक्तिशाली ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका असर जीवन के कई पहलुओं पर देखने को मिलता है. साल 2026 की शुरुआत में मंगल ग्रह का गोचर होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
मंगल को ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और मेहनत का ग्रह कहा जाता है. जब मंगल अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करता है, तो उसकी ताकत और प्रभाव और बढ़ जाता है. इस दौरान शनि पहले से ही मकर राशि में मौजूद रहेंगे. शनि और मंगल की यह युति दुर्लभ मानी जाती है और इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. हालांकि, तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय भाग्य चमकाने वाला साबित हो सकता है. नौकरी, व्यापार, धन और मान-सम्मान से जुड़े कई अच्छे संकेत इस दौरान देखने को मिल सकते हैं.
1. मंगल का गोचर क्यों है खास
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मंगल ग्रह लगभग डेढ़ साल बाद अपनी राशि बदलते हैं. अभी मंगल धनु राशि में भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन 16 जनवरी 2026 को वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर राशि शनि की मानी जाती है और यहां मंगल उच्च स्थिति में होते हैं. इसका मतलब यह है कि मंगल अपनी पूरी ताकत के साथ असर दिखाएंगे. इस गोचर के दौरान लोगों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा, फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी और मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत बनेंगे. खासकर करियर और पैसे से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.
2. शनि और मंगल की युति का असर
मंगल के मकर राशि में आते ही वे शनि के साथ एक ही राशि में रहेंगे. शनि और मंगल के बीच मित्रता मानी जाती है, इसलिए यह युति नकारात्मक कम और सकारात्मक असर ज्यादा देती है. इस समय जो लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है. अधूरे काम पूरे होंगे, रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी और जीवन में स्थिरता आएगी. मेहनत करने वालों के लिए यह समय खास तौर पर फलदायक रहेगा.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
3. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर कई अच्छे मौके लेकर आएगा. जीवन में सकारात्मक सोच बढ़ेगी और किस्मत का साथ मिलेगा. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी डील से लाभ हो सकता है. विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होगी और बचत बढ़ेगी.
4. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर काफी शुभ रहने वाला है. मंगल आपकी कुंडली के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जो धन और परिवार से जुड़ा होता है. इस दौरान रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कामकाज में किए गए प्रयास सफल होंगे और आय में बढ़ोतरी के संकेत मिलेंगे. संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
5. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने वाला रहेगा. यह गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होगा, जिससे आपके भीतर नई ऊर्जा आएगी. करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आय के नए साधन बन सकते हैं. इस समय वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे.
