Home Uncategorized Margashirsha Prunima Tarot Card Prediction 2025 | 4 december 2025 tarot card...

Margashirsha Prunima Tarot Card Prediction 2025 | 4 december 2025 tarot card horoscope | Tarot Card rashifal Margashirsha purnima 2025 | टैरो राशिफल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 | मार्गशीर्ष पूर्णिमा की लकी राशियां

0
1


Last Updated:

Margashirsha Prunima Tarot Zodiac Prediction 2025: इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ है. इन पर लक्ष्मी कृपा होगी, जिससे अचानक धन लाभ, प्रॉपर्टी और नई जॉब का मौका मिल सकता है. आइए टैरो राशिफल से जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा की 5 लकी राशियों के बारे में.

ख़बरें फटाफट

मार्गशीर्ष पूर्णिमा टैरो राशिफल.
Margashirsha Prunima Tarot Card Horoscope 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने का अच्छा दिन है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा की रात लक्ष्मी पूजा से धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होती है. ज्योतिष उपायों से आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. टैरो कार्ड के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा या अगहन पूर्णिमा का दिन 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन 5 राशिवालों की किस्मत चमक सकती है. इन लोगों को अचानक धन लाभ, नई जॉब का मौका मिल सकता है. नई प्रॉपर्टी खरीदने का अवसर मिलेगा. आइए टैरो राशिफल से जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा की 5 लकी राशियों के बारे में.

टैरो राशिफल मार्गशीर्ष पूर्णिमा

वृषभ: टैरो कार्ड के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मेष राशिवालों को किसी काम में बड़ी सफलता का योग बन रहा है. इस दिन आप कोई नई योजना बना सकते हैं या नए काम की शुरूआत की सोच सकते हैं. करियर के क्षेत्र में आपको कोई शानदार मौका मिल सकता है, जो आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी करने वाला होगा. बिजनेस में नई स्ट्रेटेजी आपके काम की होगी और आप लाभ कमा सकते हैं.

मिथुन: टैरो राशिफल के अनुसार मिथुन राशिवालों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कोई नई जॉब मिल सकती है या फिर जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है. यह आपके लिए लाभदायक होगा. जो लोग अपना काम करते हैं या बिजनेस करते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. आप पर लक्ष्मी कृपा होगी और नई डील मिल सकती है. नौकरीपेशा वाले लोगों के प्रमोशन की बात हो सकती है. मार्गशीर्ष पूर्णिमा आपके लिए शुभ है, चिंता से मुक्त होकर अपना काम करें.

कर्क: टैरो कार्ड के आधार पर देखा जाए तो कर्क राशिवालों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा सकारात्मक प्रभाव वाली होगी. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. परीक्षा में परिणाम मन के अनुकूल होंगे. इस दिन कोई खुशखबरी आपके मन को सुकून देने वाली होगी. करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे आपको भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा. आप खुद को लकी समझ सकते हैं. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के आसपास आपको कोई बड़ी जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. बड़े पद पर बैठे लोगों से आपकी मुलाकात होगी.

कन्या: टैरो कार्ड बताता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा कन्या राशिवालों के लिए भी अच्छा होगा. जो लोग अविवाहित हैं, उनको लोगों को बहुत सी अच्छा विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. इस दिन आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है, जो करियर के लिए लाभदायक होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है, बॉस का सहयोग प्राप्त होगा. आपकी बात का प्रभाव बढ़ेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

धनु: टैरो राशिफल के अनुसार धनु वालों को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है. यह आगे चलकर आपको अच्छा मुनाफा दिला सकता है. इस दिन विदेश से लाभ या मदद की उम्मीद कर सकते हैं. इस दिन आप अपनी पूंजी को समेटकर नई निवेश की योजना बना सकते हैं. लेकिन आपको सभी पहलुओं को ध्यान में रखना होगा. इस दिन आपकी किसी महिला से मुलाकात हो सकती है, जो आगे आपकी मददगार होगी. उससे आपको बिजनेस में लाभ होने की उम्मीद है.

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मार्गशीर्ष पूर्णिमा: 5 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा! अचानक धन लाभ, नई जॉब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version