Home Uncategorized Marriage Luck Line In Hand | shadi ke baad kismat badalne wali...

Marriage Luck Line In Hand | shadi ke baad kismat badalne wali rekha | these people get good luck money wealth after marriage | विवाह बाद किस्मत चमकाने वाली रेखा

0
1


Last Updated:

Marriage Luck Line In Hand: आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की किस्मत विवाह के बाद चमकती है. पत्नी या पति का साथ मिलने से उनका भाग्योदय हो जाता है. यह ऐसे ही नहीं होता, उनके हाथ में विवाह से किस्मत को बदल देने वाली रेखा होती है. आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में.

विवाह बाद किस्मत चमकाने वाली रेखा.

Very Lucky Line For Marriage In Hand: हाथ की लकीरों में किस्मत का पता चलता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्य रेखा को देखकर जाना जा सकता है कि व्यक्ति की किस्मत कैसी है? कुछ लोगों के मामले में आपने देखा होगा कि उनका शुरूआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण होता है, धन की कमी से जूझते हैं, लेकिन जैसे ही उनका विवाह होता है, उनकी किस्मत चमक जाती है. उनका भाग्योदय हो जाता है. लेकिन ऐसा कैसे? इसे कुछ लोग लेडी लक कहते हैं, तो कुछ पति के साथ पत्नी के भाग्य के जुड़ जाने का प्रभाव बताते हैं. लेकिन ऐसे लोगों के हाथों में भाग्य की एक ऐसी रेखा होती है, जो इनकी किस्मत को विवाह के बाद बदलकर रख देती है. पति-पत्नी और सुसराल पक्ष उस व्यक्ति की बंद किस्मत को खोल देता है. आपके मन भी यह जानने की इच्छा होगी कि यह रेखा हथेली में कहां होती है? आइए जानते हैं इस रेखा के बारे में.

विवाह के बाद भाग्योदय की रेखा

हस्तरेखा शास्त्र में चंद्रमा और शुक्र को स्त्री पक्ष से जोड़कर देखा जाता है. जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा का प्रारंभ चंद्र पर्वत से होता है और यह मस्तिष्क और हृदय रेखा को काटते हुए शनि पर्वत तक चली जाती है. ऐसे लोगों का भाग्योदय विवाह के बाद होता है. पत्नी का साथ मिलने से भाग्य प्रबल होता है, ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होता है. किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं, फिर वह व्यक्ति अपने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखता है.

विवाह बाद किस्मत चमकाने वाली रेखा.

ऐसे ही यदि आपके हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से नहीं निकलकर जीवन रेखा या ​म​णिबंध से निकलती है और सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती है. लेकिन कमाल तब होता है, जब चंद्र पर्वत से निकलकर एक या दो रेखा भाग्य रेखा के साथ जुड़ जाती है. ऐसे लोगों का भाग्योदय भी विवाह के बाद ही होता है. उनकी पत्नी या पति और ससुराल पक्ष उनको मालामाल कर देते हैं.

विवाह के बाद भाग्योदय की रेखा.

वहीं जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत पर त्रिकोण का निशान बनता है और भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकलती है या भाग्य रेखा से चंद्र पर्वत से आने वाली एक या दो रेखा मिलती है, तो ऐसे लोगों का विवाह बहुत बड़े घर में होता है. पति या पत्नी और ससुराल पक्ष से उनका भाग्य चमकता है. ऐसे लोगों के प्रेम विवाह भी होने की संभावना प्रबल होती है.

विवाह के बाद भाग्योदय.

यहां पर बात विवाह के बाद बदलने वाली किस्मत से है. ससुराल पक्ष से आपको प्रॉपर्टी का लाभ होगा या नहीं, इसके लिए हाथ में अलग रेखा का विचार करना होता है.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homeastro

जिन लोगों के हाथ में होती है ये रेखा, विवाह बाद चमक जाती है किस्मत, देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version