Last Updated:
Mulank 4 Personality : मूलांक 4 के लोग राहु प्रधान, महत्वाकांक्षी, भोगवादी और तीक्ष्ण बुद्धि वाले होते हैं. ये मेहनती, संवेदनशील और त्वरित निर्णय क्षमता वाले होते हैं. बराक ओबामा जैसे सफल हो सकते हैं. जोखिम लेन…और पढ़ें

पैसों के लिये शॉर्टकट अपनाते हैं मूलांक 4 के जातक.
हाइलाइट्स
- मूलांक 4 के लोग महत्वाकांक्षी और मेहनती होते हैं.
- राहु प्रधान होने से जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं.
- मूलांक 4 के लोग जोखिम लेने से नहीं डरते.
Mulank 4 : इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 4, 13, 22,31तारीख को होते हैं. जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 4 तारीख को है तो उसका मूलांक4 होगा. 4,13 ,22 और 31 को जन्मे लोग बहुत महत्वकांक्षी होते है और इस लिए कई बार लघु कटौती का प्रयोग भी कर लेते है.
इस अंक से जुड़े लोग राहु प्रधान होते है, गुरु से ठीक विपरीत, महत्वकांक्षी, भोगवादी, तीक्ष्ण बुद्धि वाले, संवेदनशील, और त्वरित निर्णय क्षमता वाले. राहु जीवन में अचानक उतार चढाव देने वाला ग्रह है, वैसे ही इस अंक से जुड़े लोगो के जीवन में भी बड़ी जल्दी उतार और चढाव आते है. 4, 13, 22 और 31 को जन्मे लोग बहुत महत्वकांक्षी होते है और इस लिए कई बार लघु कटौती का प्रयोग भी कर लेते है. इनका ये स्वभाव कई बार अपने फायदे के लिए पास के लोगो को अनदेखी करने का जाता है, जो आपसी रिश्तों को कमजोर करता है.
4 मूलांक के लोगो को भी विशेष कर महिलाओं को जीवन में सही मिलने और रिश्तों में धोखा मिलने की सम्भावना बहुत रहती है. इस मूलांक के लोग बहुत अधिक संवेदन शील रहते है. उनका अंतर्ज्ञान शक्ति बहुत अधिक रहता है. कई बार ये संवेदनशीलता आसपास के लोगो और घटनाओं के प्रति शंकालु भी बना देती है. जो रिश्तों को ख़राब करती है साथ ही गुप्त शत्रु भी पैदा करती है.
Health Benefits of Yoga : इस योग मुद्रा को करने से मिनटों में खत्म होगा टेंशन ! मोटापा और कोलस्ट्रॉल से भी मिलेगी मुक्ति
मेहनती होते हैं मूलांक 4 के लोग : वैसे ये लोग गजब के मेहनती रहते है. अगर एक बार किसी काम में लगजाये तो इस जन्मांक के लोगो जैसी मेहनत कोई नहीं कर सकता. समस्या सिर्फ इनके दृष्टिकोणकी रहती है. कई बार ये काम को निपटाने का गलत तरीका अख्तियार कर लेते है जो परेशानियों का कारन बनता है. परन्तु सही दिशा और दृष्टिकोण इन्हे सर्वश्रेष्ठ बना सकता है , जैसे बराक ओबामा.
जोखिम लेने से नहीं डरते : मीडिया और दिखावे की दुनिया से इस मानसिक संख्या के लोगो को बहुत लगाव होता है, विचारों की अधिकता भी बहुत रहती है और बहुत जल्दी निर्णय लेते है, परिणाम की परवाह बहुत कम करते है, जोखिम लेने की कैपेसिटी भी बहुत रहती है, पत्रकारिता, मीडिया, राजनीति, कानून और शक्ति से जुड़े सभी व्यवसायों में सफल रहते है,
मूलांक 4 विशेष : मूलांक 2 ,1 और 7 के लोग और ये अंक 4 मूलांक के लिए बहुत सौभाग्यशाली रहते है, जैसे घर खरीदना हो या वाहन तो 8 और 9 के साथ समस्याए और दुर्भाग्य बढ़ जाता है. वैसे ही सही मूलांक समस्याओं को बहुत हद तक कम कर देता है. ठीक ऐसे ही काले और लाल रंग के प्रयोग से बचने की चेष्टा करना चाहिए. नाम संख्या 4 से तो हर हालत में बचने की चेष्टा करना चाहिए.
मूलांक 4 के लिए शुभ दिन – 4 ,13, 9 तारीखें.
मूलांक 4 के लिए शुभ रंग – हल्के रंग, गुलाबी.
मूलांक 4 के लिए शुभ दिवस – रविवार ,शनिवार.
मूलांक 4 के लिए शुभ रत्न – गोमेद रत्न
Vastu Tips for Health: घर के इस दिशा में वास्तु दोष से होती है डायबिटीज की बीमारी! जानें इससे बचने के आसान उपाय
मूलांक 4 के लिए अंकशास्त्र कहता है कि वह किसी भी मूलांक के जातकों के साथ विवाह या प्रेम कर सकते हैं. ऐसे लोग बेहद धार्मिक, रसूखदार और प्रैक्टिकल किस्म के होते हैं. इनकी इमानदारी और अनुशासन के सभी कायल होते हैं. ऐसे व्यक्ति मिलनसार और आर्थिक मामलों में किस्मत वाले होते है. मूलांक चार के व्यक्ति संघर्षशील होते हैं.
मूलांक 4 के व्यक्तियों का निजी जीवन : आइए अब अंत में हम मूलांक 4 के निजी जीवन के बारे में जानने का प्रयास करें मूलांक 4 के प्रभाव से आप बहुत ही ईमानदार व्यक्ति होगें, सदा दूसरो की सहायता करने वाले और सीधे-सुस्पष्ट व्यक्ति होते हैं. किसी तरह की लाग लपेट की बात आप नहीं करेगें,आप अपने माता पिता के प्रति समर्पित हर तरह से समर्पित रहेगें और उनका पूरा ख्याल भी रखेगें आप अपने परिवार से प्यार करने वाले होते हैं. आप हर तरह की सुख सुविधा उन्हें उपलब्ध कराते हैं लोगो को आपका साथ और आपको उनका साथ बहुत भाता है इसलिए आप उनमे काफी लोकप्रिय भी हो जाते हैं.
मूलांक 4 के अन्तर्गत आने वाले व्यवसाय : इस अध्याय में हम आपको अंक चार से संबंधित व्यवसायो के बारे में बताने की कोशिश करेगें इस अंक के प्रभाव से आप इंजीनियर बन सकते हैं आप विभिन्न वस्तुओं के निर्माता अथवा किसी भी प्रकार के डिजायनर भी हो सकते हैं आप वैज्ञानिक हो सकते हैं, खेती करने वाले किसान हो सकते हैं, आप वकील हो सकते हैं, आप प्रोफेसर या शिक्षा संबंधी कोई अन्य काम भी कर सकते हैं.
February 15, 2025, 15:13 IST
अचानक अमीर हो जाते हैं इस मूलांक के लोग, बिना कमाये भी आता है धन,जानें